ePaper

Lok Sabha Election 2024: इंडी गठबंधन वोट बैंक को खुश करने के लिए संविधान बदलना चाहता है, पीएम मोदी मिर्जापुर में

Updated at : 26 May 2024 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
pm modi

pm modi

Lok Sabha Election 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को यूपी के पूर्वांचल में जनसभाएं कर रहे हैं. पहले वो मिर्जापुर पहुंचे हैं. इसके बाद मऊ और देवरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

मिर्जापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पूर्वांचल के दौरे पर हैं. उन्होंने सबसे पहले मिर्जापुर में (Lok Sabha Election 2024) जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि ज्येष्ठ का ये महीना हमारी परंपरा में विशेष होता है. इसका हर मंगलवार बहुत खास होता है. कोई इसे बड़ा मंगल कहता है कोई बुढ़वा मंगल कहता है। इसबार ये बुढ़वा मंगल और भी विशेष है क्योंकि 500 साल बाद ये पहला बड़ा मंगल होने वाला है, जब बजरंगबली के प्रभु राम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजे होंगे. ये इतनी बड़ी खुशी है कि शायद हम सबसे ज्यादा बजरंगबली खुश होते होंगे.

बीजेपी सरकार में माफिया थर-थर कांपते हैं
पीएी मोदी बोले (Lok Sabha Election 2024) सपा ने यूपी और पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था. जीवन हो या जमीन कब छिन जाए पता नहीं था. सपा सरकार में जनता थर-थर कांपते थी, बीजेपी सरकार में माफिया थर-थर कांपते हैं. अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए इंडी गठबंधन कुछ भी कर सकता है. इनके निशाने पर पवित्र संविधान भी है. हमारा संविधान कहता है धर्म आधार पर आरक्षण हो ही नहीं सकता, इनके इरादे इतने खतरनाक हैं, इससे जुड़ा खुलासा कर रहा हूं 2012 में यूपी विधानसभा में सपा ने घोषणा पत्र जारी किया था. इसमें कहा था कि जैसे दलितों-पिछ़डों को आरक्षण मिला है. वैसे ही मुसलमानों को आरक्षण दिया जाएगा. सपा ने डंके की चोट पर कहा था कि वो इसके लिए संविधान भी बदल देगी.

सपा ने घोषणा पत्र में शामिल किया
पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि 2014 में भी सपा ने अपने घोषणा पत्र में इसे शामिल किया. यही नहीं पुलिस और पीएसी में मुसलमानों को 15 फीसदी आरक्षण भी बात कही थी. मैं भी अति पिछड़े समाज से निकलकर आया हूं. पिछड़ों ने कैसा जीवन जिया है ये मैं जानता हूं. सरकार में आने के बाद इन्होंने कोशिश की, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में फंसा हुआ है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola