मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हुए नाराज, अब न आएंगे योगी महाराजः- सपा ने नए पोस्टर के जरिए बीजेपी पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी का पोस्टर (स्रोत- एएनआई न्यूज एजेंसी)
Samajwadi Party:उत्तर प्रदेश की सियासत में जुबानी जंग के बाद समाजवादी पार्टी ओर से पोस्टर वार की शुरूआत कर दी गई है. सपा ने अपने लखनऊ कार्यालय के बाहर नया पोस्टर लगाकर राम मंदिर के दान पेटी में हुए कथित चोरी को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. पोस्टर में लिखा गया है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हुए नाराज, अब न आएंगे योगी महाराज.
Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने अपने नए पोस्टर के जरिए बीजेपी पर हमला बोला है और योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हुए नाराज, अब न आएंगे योगी महाराज. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी की ओर से कथित तौर पर सरकार बनने का दावा किया गया है.
सपा ने लखनऊ कार्यालय के बाहर लगाया नया पोस्टर
समाजवादी पार्टी ने अपने लखनऊ कार्यालय के बाहर नया पोस्टर लगाकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. इस पोस्टर में सपा ने अयोध्या के राममंदिर दान पेटी में कथित चोरी को लेकर बीजेपी घेरा है. नए पोस्टर पर लिखा गया है दान पेटी में हुई चोरी से भगवान श्रीराम नाराज हो गए और 2027 चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल हो जाएगी.
2027 में कथित तौर पर अखिलेश की सरकार बनने का दावा
समाजवादी पार्टी के नए पोस्टर से उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है. इस पोस्टर में सपा ने कथित तौर विधानसभा चुनाव 2027 में अपनी सरकार बनने का दावा कर रही है.सपा ने इशारों- इशारों योगी सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है.
आज श्रीराम के दर्शन और पूजन करने अयोध्या जायेंगे सीएम योगी
राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार( 19 जून) को भगवान श्रीराम के दर्शन और पूजन-अर्चन करने के लिए अयोध्या जायेंगे. सीएम योगी के प्रोटोकॉल लेटर में राम मंदिर के महासचिव चंपत राय को कार्यक्रम में शामिल न होने का निर्देश दिया गया है.
बीजेपी ने सपा किया पलटवार
समाजवादी पार्टी के नए पोस्टर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पलटवार करते हुए तीखा प्रहार किया है. उन्होंने सपा पर भगवान के राम नाम पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है. डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि जो लोग सनातन संस्कृति और हिंदू समाज के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें जनता 2027 के विधानसभा चुनावों में करारा जवाब देगी. उन्होने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर हमेशा भगवान राम, मर्यादा पुरुषोत्तम की गरिमा और हिंदुओं की आस्था का उपहास उड़ाने का कथित आरोप लगाया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










