केरल में बारिश का कहर : बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 5 मौतें, IMD ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Updated:
विज्ञापन

केरल में भारी बारिश के कई स्थानों पर भूस्खलन से पेड़ उखड़ गए (PC : ANI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केरल में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. निलांबुर में अचानक आई बाढ़ के कारण 5 पर्यटकों की जान चली गई. राज्य के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Kerala Flood : मलप्पुरम जिले के निलांबुर स्थित चोक्कड़ क्षेत्र में रविवार शाम पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद कोट्टापुझा नदी में अचानक भीषण बाढ़ आ गई. टीके नगर के पास तेज बहाव में 6 लोग बह गए. NDRF, दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सोमवार सुबह तक पांच शव बरामद कर लिए गए हैं.

विज्ञापन
निलांबुर के विधायक आर्यदन शौकत ने बताया कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से यह बड़ा हादसा हुआ. रविवार रात दो शव निकाले गए थे, जबकि तीन शव सोमवार सुबह बरामद हुए. मारे गए पांचों लोग पर्यटक बताए जा रहे हैं. वहीं नदी किनारे कपड़े धोते वक्त बह गई स्थानीय महिला सजिता (26) की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

इडुक्की और कोट्टायम में भूस्खलन से तबाही

राज्य के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. रविवार शाम को ही इडुक्की और कोट्टायम जिलों में भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: WATCH VIDEO : बाहर निकलने ही वाला था युवक, अचानक चल पड़ी लिफ्ट... 90 मिनट की मशक्कत के बाद ऐसे बची जान

संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं और प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

6 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल के छह प्रमुख जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार पत्तनमथिट्ठा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्णाकुलम और त्रिशूर में 115.6 मिमी से लेकर 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है.

इसके अलावा 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. कोल्लम, पलक्कड़ और कन्नूर जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

प्रशासन अलर्ट पर, हर घंटे ली जा रही स्थिति की समीक्षा

हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्यभर में बारिश और जलभराव की स्थिति की हर घंटे समीक्षा करने का निर्देश दिया है. आपदा प्रबंधन आयुक्त विग्नेश्वरी ने इडुक्की और कोट्टायम के जिलाधिकारियों के साथ आपात बैठक की है.

ये भी पढ़ें: दीपावली-छठ पर घर जाने का है प्लान, तो टेंशन की नहीं कोई बात; रेलवे चलाएगी 1000+ स्पेशल ट्रेनें

संभावित खतरे वाले इलाकों में नागरिकों को एसएमएस (SMS) के जरिए अलर्ट भेजे जा रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले रास्तों, उफनती नदियों और भूस्खलन की आशंका वाले पहाड़ी ढलानों से दूर रहने की सख्त अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola