नई दिल्ली: दुकान में बच्ची को बंधक बनाकर किया रेप, सदर बाजार में दर्जी गिरफ्तार
रेप कांड की सांकेतिक तस्वीर (PC : AI)
नई दिल्ली के सदर बाजार इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक 11 वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने स्थानीय दर्जी को गिरफ्तार किया है. घटना का पूरा विवरण यहाँ जानें.
नई दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 11 वर्षीय बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने एक दर्जी को गिरफ्तार किया है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह घटना 16 सितंबर की रात की है, जब बच्ची रात करीब 11 बजे स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी.
बहला-फुसलाकर दुकान में ले जाने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, पड़ोस की दुकान में काम करने वाले दर्जी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान के अंदर बुलाया. आरोप है कि दुकान में ले जाने के बाद उसने बच्ची को बंधक बनाया और उसका यौन उत्पीड़न किया.
पीसीआर कॉल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस को 16 सितंबर की रात एक नाबालिग बच्ची के साथ दुकानदार द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही सदर बाजार थाने की पुलिस टीम के साथ सदर बाजार और महिला थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे.
महिला थाने में दर्ज हुई FIR
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद उत्तर जिले के महिला थाने में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. जांच के दौरान आरोपी की पहचान मकसूद के रूप में हुई.
आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
पुलिस ने आरोपी मकसूद को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया. कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: बेटे को पेड़ के नीचे बैठाया, ट्रेन के आगे कूदी महिला: बच्चे को दवा दिलाने की बात कहकर घर से निकली थी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए