WATCH VIDEO : बाहर निकलने ही वाला था युवक, अचानक चल पड़ी लिफ्ट... 90 मिनट की मशक्कत के बाद ऐसे बची जान
लिफ्ट से निकालकर युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा (PC : ANI)
हैदराबाद के मूसापेट एक 40 वर्षीय व्यक्ति लिफ्ट और दीवार के बीच फंस गया. सेंसर में खराबी के कारण लिफ्ट अचानक चलने लगी, जिससे उसका पैर ग्रिल में फंस गया. आप़दा मोचन बल 'हाइड्रा' ने दीवार तोड़कर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला. देखें रेस्क्यू का वीडियो.
Hyderabad Lift Accident : हैदराबाद के मूसापेट इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय शख्स लिफ्ट और दीवार के बीच फंसकर हवा में लटक गया. सेंसर में खराबी के कारण लिफ्ट अचानक ऊपर चली गई, जिससे उसका पैर ग्रिल में फंस गया. आपदा मोचन बल 'हाइड्रा' (HYDRAA) और दमकल विभाग की टीम ने दीवार तोड़कर और हाइड्रोलिक कटर की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला.
लिफ्ट की सेंसर खराब होने के कारण हुआ हादसा
इमारत में पुरानी ग्रिल वाली लिफ्ट लगी हुई थी. जैसे ही लिफ्ट दूसरी मंजिल पर पहुंची, मुरली बाहर निकलने लगे. तभी उनका एक पैर बाहर और दूसरा अंदर ही था कि तीसरी मंजिल से किसी ने लिफ्ट का बटन दबा दिया. सेंसर में खराबी होने की वजह से गेट पूरी तरह बंद हुए बिना ही लिफ्ट अचानक ऊपर की तरफ चल पड़ी. इस दौरान मुरली का पैर ग्रिल और दीवार के बीच बुरी तरह फंस गया और वह दूसरी तथा तीसरी मंजिल के बीच हवा में उल्टे लटक गए.
ये भी पढ़ें: 10 रुपये छुट्टे के लिए ऑटो ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या, हैदराबाद में दिल दहलाने वाली वारदात
चीख-पुकार के बाद पहुंची हाइड्रा और फायर ब्रिगेड की टीम
लिफ्ट में मौजूद मुरली की पत्नी की चीख सुनकर इमारत के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन पैर बुरी तरह फंसा होने के कारण सफलता नहीं मिली. इसके बाद तुरंत हाइड्रा (HYDRAA) कंट्रोल रूम को सूचना दी गई.
कूकटपल्ली स्थित हाइड्रा की डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (DRF) टीम और सनतनगर फायर स्टेशन का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा. स्थिति बेहद नाजुक थी क्योंकि जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था.
दीवार तोड़ी, हाइड्रोलिक कटर से काटी ग्रिल
राहत एवं बचाव दल के अधिकारी जेडीवी प्रसाद के अनुसार, मुरली को सुरक्षित निकालने के लिए लिफ्ट के पास की दीवार का एक हिस्सा तोड़ना पड़ा. इसके बाद फायर ब्रिगेड के हाइड्रोलिक कटर की मदद से लोहे की ग्रिल को सावधानीपूर्वक काटा गया.
लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुबह ठीक 10:50 बजे मुरली को बाहर निकाल लिया गया. दीवार और लिफ्ट के बीच दबने की वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
ये भी पढ़ें: 21 सितंबर का मौसम : UP-बिहार से MP-झारखंड तक नजर; देखें इन 20 राज्यों की Weather Update
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए