किसी की टूटी रीढ़ की हड्डी, किसी ने लगाई छलांग… अमन ने सुनाया आंखों देखा हाल
लखनऊ में आग लगने की घटना के चश्मदीद अमन ( स्रोत – एएनआई )
Lucknow fire incident: लखनऊ में लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. चश्मदीद अमन ने बताया कि जब मैं यहां पहुंचा, तो इमारत से केवल धुआं निकल रहा था, मैंने तुरंत पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस तकरीबन 15 मिनट के बाद घटनास्थल पर पहुंची. तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था और पूरे बिल्डिंग में फैल चुकी थी.
Lucknow fire incident:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.चश्मदीद अमन बताया कि शुरूआत में केवल धुंआ ही निकल रहा था और मैंने फौरन पुलिस को फोन करके आग लगने का जानकारी दी. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने पुलिस पर 15 मिनट देरी से घटनास्थल पर से पहुंचने का कथित आरोप लगाया है, उनका कहना है कि अगर पुलिस समय पर आती काफी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया होता.
चश्मदीद अमन ने सुनाई दर्दनाक आपबीती
आग की घटना के प्रत्यक्षदर्शी अमन ने बताया कि यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संचालित होता है. उन्होंने कहा कि मैं जब पहुंचा तो इमारत से केवल घना धुआं ही निकल रहा था और इमारत के अंदर से लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल था.
स्थानीय निवासियों ने बचाईं कई लोगों की जान
प्रत्यक्षदर्शी अमन ने बताया कि निवासियों ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू किया और अब तक 5 से 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है.अमन ने बताया कि धुएं और आग के बीच फंसे लोगों को निकालने के लिए स्थानीय नागरिकों ने भी दमकल कर्मियों का पूरा सहयोग किया.
जान बचाने के लिए इमारत से कूदा व्यक्ति
अमन ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी जान बचाने के लिए इमारत से नीचे छलांग लगा दी और उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है, घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिए जांच के आदेश
पुलिस सूत्रों मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकाारियों ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
यह भी पढ़ें: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में मची तबाही, आग, धुआं और चीखों के बीच ऐसे बचीं 11 जिंदगियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










