Today NewsWrap: पढ़ें गुरूवार की बड़ी खबर, आर्यन की जमानत पर आज सुनवाई

EDS PLS TAKE NOTE OF THIS PTI PICK OF THE DAY:::Mumbai: Bollywood actor Shahrukh Khan's son Aryan Khan being taken to Arthur Road jail from Narcotics Control Bureau (NCB) office after being arrested in connection with the alleged seizure of banned drugs from a cruise ship, in Mumbai, Friday, Oct. 8, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI10_08_2021_000066B)(PTI10_08_2021_000176B)
Today NewsWrap : सुबह की न्यूज डायरी पर एक नजर (14 अक्टूबर, गुरूवार) डालते हैं. शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत पर आज सुनवाई होगी.
Today NewsWrap : सुबह की न्यूज डायरी पर एक नजर (14 अक्टूबर, गुरूवार) डालते हैं. सबसे पहले आज देश और विदेश में होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की बात करें तो…
-ड्रग्स केस में जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत पर आज सुनवाई होनी है.
-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखने गोवा पहुंचेंगे.
-अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात आज करेंगे.
-वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कई टॉप अमेरिकी सीईओ से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवरात्रि के आठवें दिन पूजा पंडाल में देर रात अंधाधुन फायरिंग की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने पूजा पंडाल में फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है. विस्तृत खबर
यूनिटेक मामले में संलिप्त तिहाड़ जेल के 32 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गयी है. 30 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, जबकि दो संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में जेल अधिकारी के हवाले से इसकी जानकारी दी गई है. विस्तृत खबर
रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे मुकाबले में गेंद दर गेंद पासा पलटता रहा लेकिन एक गेंद बाकी रहते राहुल त्रिपाठी के छक्के के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल फाइनल में जगह बना ली. अब 15 अक्टूबर को इसका सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 135 रन बनाए. विस्तृत खबर
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर को होनेवाले टी-20 मैच के आयोजन पर लगा ग्रहण अभी छंटा नहीं है. इस मैच के लिए बीसीसीआइ ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ठहराने के लिए कम-से-कम 100 कमरों की आवश्यकता बतायी है. विस्तृत खबर
बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव 2021 के लिए बिगुल बज चुका है. 30 अक्टूबर को मतदान होना है. वहीं राजद और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब दोनों खेमों के युवा नेताओं के आमने-सामने होने तक आ चुका है. विस्तृत खबर
जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं और सिखों को टारगेट कर उनकी हत्या किये जाने के आतंकवादी कार्रवाई के बाद गृहमंत्री के निर्देश पर आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया जिसमें पिछले छह दिनों में अबतक नौ आतंकवादी मारे गये हैं. विस्तृत खबर
आज तारीख है 14 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तृत खबर
कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के आने वाले एपिसोड में 80 के दशक की खूबसूरत हसीनाएं नजर आएंगी. वे शो के सेट पर खूब मस्ती करनेवाली हैं. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें जानीमानी अदाकारा जूही चावला, आयशा जुल्का और मधु नजर आ रही हैं. वहीं कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक को जैकी श्रॉफ के किरदार में नजर आ रहे हैं जो जूही चावला को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं. विस्तृत खबर
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज दिल्ली के एम्स में भरती हुए हैं. उनके एम्स में भरती होने पर कांग्रेस की ओर से बयान आया है कि वे रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भरती हुए हैं. उनकी स्थिति स्थिर है. विस्तृत खबर
माँ सिद्धिदात्री भगवान विष्णु की अर्धांगिनी है. सिद्धिदात्री, नाम से ही स्पष्ट है सिद्धियों को देने वाली. कहते हैं इनकी पूजा से व्यक्ति को हर प्रकार की सिद्धि प्राप्त होती है. मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें यश, बल और धन भी प्रदान करती हैं. शास्त्रों में मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है. विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




