पूर्वी सिंहभूम: चाकुलिया में हाथी के हमले से वृद्ध घायल, रातभर जंगल में तड़पता रहा

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News

हाथी (image : Canva )

East Singhbhum News: चाकुलिया में जंगली हाथी ने एक अधेड़ पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल व्यक्ति पूरी रात जंगल किनारे झाड़ियों में पड़ा रहा. सुबह लोगों ने देखा तो वन विभाग की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

राकेश सिंह की रिपोर्ट 

East Singhbhum News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड स्थित जमुआ पंचायत के इंदबनी में हाथी के हमले से 65 वर्षीय काबूल मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग द्वारा वाहन का इंतजाम कराया गया. जिस पर लादकर उसे चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

इंदबनी जाते समय हाथी ने काबूल मुंडा पर किया हमला

घायल काबूल मुंडा पड़ोसी गांव बेनासोली का रहने वाला है. वह किसी काम से गुरुवार की शाम इंदबनी जा रहे थे. रास्ते के किनारे तीन जंगली हाथी खड़े थे. उनमें से एक हाथी ने काबुल पर हमला कर दिया.‌ उसे सूंड़ से उठाकर फेंक दिया.‌ इस घटना में काबुल का एक हाथ टूट गया.‌ सिर पर पेड़ का ठूंठ घुस गया. 

रातभर झाड़ियों में बेहोश पड़ा रहा घायल 

गुरुवार की शाम से बेहोशी की हालत में घायल अवस्था में काबुल झाड़ियों में ही गिरा रहा. शुक्रवार की सुबह लोगों की नजर उस पर पड़ी. तब जाकर इसकी जानकारी मिल सकी. वनपाल कल्याण महतो ने कहा कि घायल के इलाज में वन विभाग हर संभव मदद करेगी.

यह भी पढ़ें: प्रशासन के आदेश को ठेंगा, भारी वाहनों की आवाजाही से पतरातू में रोज लग रहा जाम

यह भी पढ़ें: गुमला-सिमडेगा सीमा पर भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola