‘जेलर 2’ में शाहरुख की जगह इस सुपरस्टार ने मारी बाजी, 40 साल बाद रजनीकांत संग दिखेगी जोड़ी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है. वह एक अहम कैमियो रोल निभाएंगे. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा थी कि फिल्म में बॉलीवुड का कौन-सा बड़ा सितारा कैमियो निभाएगा. अब सामने आई ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक रोशन फिल्म का हिस्सा बन गए हैं और वह इसमें एक अहम कैमियो रोल निभाते नजर आएंगे.

विज्ञापन

‘जेलर 2’ में होगी ऋतिक रोशन की एंट्री

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक रोशन 22 और 23 जून को चेन्नई में अपनी भूमिका की शूटिंग करेंगे. हालांकि उनके किरदार को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि यह सिर्फ कुछ मिनटों का कैमियो नहीं होगा. फिल्म की कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर ऋतिक के किरदार की एंट्री होगी, जो टाइगर मुथुवेल पांडियन यानी रजनीकांत के किरदार की मदद करेगा. मेकर्स उनके लिए एक नया और अलग लुक भी तैयार कर रहे हैं, जिसके लिए शूटिंग से पहले कई लुक टेस्ट किए जाएंगे.

40 साल बाद फिर साथ आएंगे रजनीकांत और ऋतिक

साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म ‘भगवान दादा’ में ऋतिक रोशन ने चाइल्ड एक्टर के रूप में रजनीकांत के साथ काम किया था. उस फिल्म में उन्होंने रजनीकांत के किरदार के दत्तक बेटे की भूमिका निभाई थी.

शाहरुख खान क्यों नहीं बन पाए फिल्म का हिस्सा?

शुरुआत में इस खास भूमिका के लिए शाहरुख खान पहली पसंद थे. मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंग’ में व्यस्त हैं, जो उनके लिए बेहद खास प्रोजेक्ट माना जा रहा है. इसी फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं. ऐसे में शाहरुख ने अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने का फैसला किया.

पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी ‘जेलर 2’

निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही ‘जेलर 2’ को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है फिल्म में मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विजय सेतुपति, मिथुन चक्रवर्ती, रम्या कृष्णन, विद्या बालन और एस. जे. सूर्या जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली की फिल्म पर फिदा हुए अनुभव सिन्हा, कहा- यह सिनेमा की सोच बदलने वाली कहानी है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola