बकाया वेतन मिलने से टला ठेका मजदूरों का आंदोलन, आंदोलन की चेतावनी के बाद 300 ठेका मजदूरों के खातों में पहुंची राशि

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

वार्ता के बाद मां कंस्ट्रक्शन एजेंसी ने किया भुगतान

विज्ञापन

घाटशिला.

मऊभंडार स्थित एचसीएल-आइसीसी में कार्यरत करीब 300 ठेका मजदूरों के बकाया वेतन भुगतान को लेकर उत्पन्न विवाद गुरुवार को समाप्त हो गया. वेतन नहीं मिलने से नाराज मजदूरों ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया था, लेकिन प्रबंधन और ठेका एजेंसी की पहल के बाद शाम तक सभी मजदूरों के खातों में बकाया राशि भेज दी गयी. इसके बाद मजदूरों ने राहत की सांस ली और प्रस्तावित आंदोलन टाल दिया.

वेतन भुगतान में देरी से बढ़ रहा था आक्रोश

जानकारी के अनुसार, मां कंस्ट्रक्शन एजेंसी के अधीन कार्यरत मजदूरों को समय पर वेतन नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. लगातार हो रही देरी से मजदूरों में नाराजगी बढ़ रही थी. उन्होंने चेतावनी दी थी कि बकाया वेतन मिलने तक वे काम नहीं करेंगे और केवल उपस्थिति दर्ज कर वापस लौट जाएंगे.

वार्ता के बाद खातों में पहुंची राशि

कार्य बहिष्कार की घोषणा के बाद आइसीसी प्रबंधन और ठेका एजेंसी सक्रिय हुई. मजदूर प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में शाम तक भुगतान का आश्वासन दिया गया. प्रबंधन ने तकनीकी एवं प्रक्रिया संबंधी कारणों से देरी होने की बात कही और भुगतान प्रक्रिया पूरी करने की जानकारी दी. मजदूर प्रतिनिधि शंभू जेना ने बताया कि प्रबंधन के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित किया गया था. शाम तक वेतन राशि खातों में पहुंचने पर मजदूरों ने संतोष जताया और भविष्य में समय पर भुगतान की उम्मीद व्यक्त की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola