यहां शौचालय में दरवाजा ही नहीं...पढ़ें क्या-क्या होती है परेशानी

Updated:
विज्ञापन

घीकुल्ही आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय जर्जर.

गालूडीह के घीकूली आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय जर्जर होने से बच्चे खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। अभिभावकों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है।

विज्ञापन

गालूडीह | हेंदलजुड़ी पंचायत के घीकूली आंगनबाड़ी केंद्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बच्चों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है. केंद्र में शौचालय तो बना है, लेकिन उसकी स्थिति जर्जर है. शौचालय में दरवाजा तक नहीं है. इससे बच्चों को असुविधा होती है. बारिश में स्थिति और भी गंभीर हो गयी है. मजबूरी में बच्चों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है. इससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों पर खतरा बना रहता है.

आंगनबाड़ी केंद्र में मूलभूत सुविधा का आभाव

अभिभावकों का कहना है कि सरकार स्वच्छता और बाल स्वास्थ्य पर करोड़ों खर्च करती है. लेकिन, आंगनबाड़ी केंद्र में मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से अविलंब शौचालय की मरम्मत कर दरवाजा लगाने व केंद्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है. यदि जल्द व्यवस्था नहीं हुई तो बारिश के मौसम में बच्चों को संक्रमण और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.


विज्ञापन
Parwaz

लेखक के बारे में

By Parwaz

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola