Jamshedpur News: विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटेंगे हजारों लोग, सरना धर्म कोड और CNT-SPT एक्ट समेत कई मुद्दों पर होगी जनसभा

Updated:
विज्ञापन

संगठन के केंद्रीय सदस्य सपन सरदार एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में विशाल जनसभा होगी। इसमें सरना धर्म कोड और भूमि अधिग्रहण जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

पोटका: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नौ अगस्त को आदिवासी छात्र एकता की ओर से जमशेदपुर के गोपाल मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा. इसकी जानकारी संगठन के केंद्रीय सदस्य सपन सरदार ने गुरुवार को हाता में आयोजित प्रेसवार्ता में दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनसभा में भूमि अधिग्रहण अधिनियम-2013 समेत आदिवासी समुदाय से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. केंद्र सरकार से आदिवासियों के लिए अलग सरना धर्म कोड की मांग पूरी करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जायेगा.

सीएनटी-एसपीटी एक्ट लागू करने की मांग

सपन सरदार ने कहा कि असम में आदिवासी समुदाय का टी-ट्राइब का दर्जा खत्म कर उन्हें अनुसूचित जनजाति में शामिल करने, सीएनटी, एसपीटी और विलकिंसन रूल्स को कड़ाई से लागू करने समेत कई मांगों पर जनसभा में विचार-विमर्श किया जायेगा.

उन्होंने पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए बनाये गये लैंड बैंक का भी विरोध करने की बात कही. इसके अलावा एसआईआर और परिसीमन समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

गांवों में बैठक कर शुरू की तैयारी

सपन सरदार ने दावा किया कि जनसभा में हजारों लोग शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर गांवों में बैठक कर तैयारी शुरू कर दी गयी है. पोटका प्रखंड से भी बड़ी संख्या में लोगों के जनसभा में पहुंचने का दावा किया गया.

उन्होंने बताया कि जनसभा में युवा, छात्र और बुद्धिजीवी अपने विचार रखेंगे. प्रेसवार्ता में बुद्धिनाथ मुर्मू, हरेन सिंह भूमिज, सालखन माहली और गांधी मार्डी मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola