गढ़वा में सब्जी बनाने को लेकर हुआ विवाद, महिला ने कीटनाशक खाकर दे दी जान

Updated:
विज्ञापन
Garhwa News

पुलिस लाइन ( AI GENERATED IMAGE)

Garhwa News: भवनाथपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. सब्जी बनाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद एक महिला ने कीटनाशक खा लिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट 

Garhwa News: घर में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर होने वाली नोक-झोंक कभी-कभी कितना भयानक रूप ले सकती है, इसका एक उदाहरण गढ़वा जिले में देखने को मिला है. भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गांव के बनखेता टोला में महज सब्जी बनाने के विवाद में एक 40 वर्षीय महिला ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी. मृतका की पहचान सुनील बैठा की पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है.इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है.

सब्जी बनाने का विवाद बना जानलेवा 

मृतका के पति सुनील बैठा ने बताया कि गुरुवार को घर में सब्जी बनाने को लेकर आपस में थोड़ी कहासुनी (नोक-झोंक) हुई थी. इसी बात से आक्रोशित और आहत होकर अनीता देवी ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया. जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी, आनन-फानन में उन्हें भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद भी अनीता की स्थिति बिगड़ती चली गई.

बेहतर इलाज के लिए ले जाते समय हुई मौत 

गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन तुरंत उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद अनीता देवी को मृत घोषित कर दिया.

बेटे की शादी से पहले घर में पसरा मातम 

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के भाई सूचित बैठा (केतार थाना क्षेत्र के दसीपुर गांव निवासी) गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे.उन्होंने रोते हुए बताया कि उनकी बहन अनीता देवी के बड़े बेटे की शादी अगले साल होने वाली थी. घर में खुशियों के आगमन की तैयारियां सोचने के बजाय छोटी सी बात पर बहन ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठा लिया, इसका उन्हें गहरा सदमा है. उन्होंने कहा कि हमें अनीता के पति या ससुराल वालों से कोई शिकायत नहीं है. यह महज एक दुर्घटना और आवेश में उठाया गया कदम है. इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है. पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

यह भी पढ़ें: प्रशासन के आदेश को ठेंगा, भारी वाहनों की आवाजाही से पतरातू में रोज लग रहा जाम

यह भी पढ़ें: गुमला-सिमडेगा सीमा पर भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola