गढ़वा में अंतिम चरण में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, गणना प्रपत्रों का वितरण 100 प्रतिशत पूरा

गढ़वा में एसआइआर अभियान तेज, मतदाता सूची शुद्धिकरण अंतिम चरण में | Prabhat Khabar Network
गढ़वा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान अंतिम चरण में है. 5 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित होगा. उपायुक्त ने मतदाताओं से सत्यापन की अपील की है.
गढ़वा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं. जिले में गणना प्रपत्रों का वितरण शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है. अब तक 7,43,061 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन तथा 7,42,886 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन किया जा चुका है.
वहीं 175 प्रपत्र ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं, जिनका सत्यापन अभी लंबित है. 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,26,661 मतदाता हैं. यहां सभी मतदाताओं तक प्रपत्र पहुंचा दिए गए हैं. अब तक 3,61,888 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन और 3,61,763 का सत्यापन पूरा हो चुका है. वहीं 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 4,35,431 मतदाताओं में से 3,81,173 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन तथा 3,81,123 का सत्यापन किया जा चुका है.
अभियान के तहत विशेष श्रेणी के मामलों में एएसडीजीएफ के 5,717, डीएसइ के 17,066 तथा अनकलेक्टेबल फॉर्म्स इलेक्टर्स के 1,10,529 मामलों की पहचान कर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन ने 29 जुलाई 2026 तक एसआईआर अभियान की सभी प्रक्रियाएं पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके बाद 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जायेगा.
उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने सभी मतदाताओं से बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने, गणना प्रपत्र सही तरीके से भरने और समय पर सत्यापन कराने की अपील की है, ताकि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और विश्वसनीय बन सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










