Anupama Twist: क्या सच में आध्या की हो गई है मौत, अनुज के खुलासे से अनुपमा के उड़े होश, अनु की जिंदगी होगी तबाह

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

anupama

सीरियल अनुपमा में एक बड़ा टर्न आने वाला है. अनुपमा और अनुज मिल गए है, लेकिन अनुज सबकुछ भूल गया है. उसे अनुपमा याद है, लेकिन उसका चेहरा याद नहीं है. अनुज सिर्फ अनुपमा का नाम लेते रहता है.

विज्ञापन

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में जिस पल का फैंस इंतजार कर रहे थे, वो आखिरकार आ गया. अनुपमा और अनुज का मिलन. इस बार दोनों मिलते तो है, लेकिन अुनज उसे पहचान नहीं पाता. अनुज की हालत देख अनु सहित शाह परिवार शॉक्ड हो जाता है. अनुज को कुछ याद भी नहीं है और बहुत कम बोलता है. अनुज अब बड़ा बिजनेसमैन नहीं रहा. लीप के बाद वो मंदिर के बाहर बांसुरी बजाता है. अनुपमा, अनुज को पाकर खुश भी है और उसकी हालत देख उसे दुख हो रहा है. अब फैंस के मन में सवाल है कि आध्या कहां है.

क्या आध्या की हो गई है मौत

अनुपमा में दिखाया गया कि अनुज को इतना बदला देख अनु के होश उड़ गए थे. उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि अनुज की हालत इतनी खराब कैसे हो गई. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनु को देखकर भागने लगेगा. अनु किसी तरह उसे तरह उसे शांत करती है और उसे अपने घर ले जाती है. अनु उससे बार-बार आध्या के बारे में पूछेगी. अनुज कहता है आध्या बहुत दूर चली गई है. अनु उससे पूछती है, कहां. इसपर अनुज जवाब देता है कि वो स्वर्ग चली गई है. ये सुनकर अनु के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. अनुज बतात है अंकुश भैया और बरखा भाभी ने उसे ये बात बताया है.

Also Read : Aam Budget 2024 Live: बजट में बिहार को रेल, मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट का तोहफा, आंध्र को वित्तीय सहायता

Also Read- Anupama Leap: लीप के बाद की कहानी ऐसे होगी शुरू, पागलों जैसी हालत में दिखेगा अनुज, अनुपमा का इतना बदल जाएगा लुक

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

अनुपमा को इस बात का है यकीन

अनुपमा को अनुज की कही बातों पर यकीन नहीं होता. अनु कहती है उसे यकीन है कि आध्या को कुछ नहीं हुआ है. वहीं, अनु मंदिर के पंडितों को कहती है अनुज उनके साथ उनके घर रहेगा. अनु उसकी देखभाल और इलाज करवाएगी. वनराज को ये बात मालूम है. क्या वो एक बार फिर से अनुज और अनुपमा के बीच दरार पैदा करेगा. क्या वनराज इस मौके का फायदा उठाएगा. क्या आध्या की सच में मौत हो गई है. क्या अनुज ठीक हो जाएगा. आने वाले एपिसोड में कई सारे राज से पर्दा हटेगा.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola