लोग बोले थे- सनी देओल संग मत करो काम… ‘गदर’ को लेकर अमीषा पटेल का चौंकाने वाला बयान

Updated:
विज्ञापन

सनी द्ओल संग काम करने पर क्या बोली अमीषा पटेल फोटो- इंस्टाग्राम

Ameesha Patel On Sunny Deol: अमीषा पटेल ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि सनी देओल उस समय बड़े सुपरस्टार थे, लेकिन उम्र में उनसे काफी बड़े थे. इसी वजह से कई लोगों को लगता था कि उनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद नहीं आएगी और वे बार-बार इस फैसले पर सवाल उठाते थे.

विज्ञापन

Ameesha Patel On Sunny Deol: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने हाल ही में 25 साल पूरे किए. हाल ही में एक बातचीत में, अमीषा ने खुलासा किया कि कैसे लोगों ने उन्हें सनी संग काम न करने की सलाह दी थी, क्योंकि दोनों की उम्र में काफी अंतर था.

गदर में सनी देओल संग काम नहीं करने की मिली थी सलाह

इंडिया टुडे से बात करते हुए, अमीषा पटेल ने बताया कि कई लोगों ने उन्हें इस फिल्म से दूर रहने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा, “कई लोगों ने मुझे यह फिल्म न करने की सलाह दी थी. उनका मानना था कि यह फिल्म मेरे लिए सही नहीं है. सनी देओल उस समय बड़े स्टार थे और उम्र में भी मुझसे काफी बड़े थे. इसलिए लोग पूछते थे कि मैं उनके साथ जोड़ी बनाकर कैसे काम कर सकती हूं. दर्शकों को भी जोड़ी पसंद नहीं आएगी.”

Tara singh-sakina, photo-instagram

Why Tara Singh and Sakina successful pairing? तारा सिंह और सकीना की जोड़ी क्यों हुई सफल

उन्होंने कहा, “अगर कहानी में उम्र का अंतर दिखाना जरूरी हो तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है, जैसे तारा सिंह और सकीना का रिश्ता सफल रहा, लेकिन जब कहानी को इसकी जरूरत नहीं होती और फिर भी ऐसा दिखाया जाता है, तो दर्शकों को वह बात पसंद नहीं आती. मुझे लगता है कि यही वजह है कि आजकल कुछ फिल्में लोगों से जुड़ नहीं पा रही हैं.”

यह भी पढ़ें- कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: शाहिद कपूर की फिल्म हिट या फुस्स, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

Ameesha Patel on Hindu-Muslim love affair? हिंदू-मुस्लिम प्रेम संबंध पर क्या बोली अमीषा पटेल

अमीषा पटेल ने फिल्म में दिखाए गए हिंदू-मुस्लिम प्रेम संबंध पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि उनका किरदार एक मुस्लिम लड़की का था, जिसे तारा सिंह से प्यार हो जाता है. अमीषा के मुताबिक, ‘गदर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक खूबसूरत प्रेम कहानी है, जो यह संदेश देती है कि अलग-अलग धर्मों के लोग भी प्यार और सम्मान के साथ साथ रह सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच जो तनाव और नफरत दिखाई देती है, उसके पीछे अक्सर राजनीतिक कारण होते हैं. जबकि आम लोगों के बीच हमेशा से भावनात्मक और मानवीय रिश्ते मौजूद रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola