कार्तिक आर्यन संग लिंक-अप रूमर्स के बीच पति सैफ के लिए रोमांटिक हुईं Kareena, ‘Forever Ride or Die’ कहकर लुटाया प्यार

Updated:
1 / 8
Kareena Kapoor: कार्तिक आर्यन संग लिंक-अप की अफवाहों के बीच करीना ने सैफ अली खान के बर्थडे पर अनसीन तस्वीरें शेयर कर उनके लिए अपना प्यार जाहिर किया.
फुल स्क्रीन में देखें

करीना, कार्तिक आर्यन, सैफ, फोटो- इंस्टाग्राम

Kareena Kapoor: कार्तिक आर्यन संग लिंक-अप की अफवाहों के बीच करीना ने सैफ अली खान के बर्थडे पर अनसीन तस्वीरें शेयर कर उनके लिए अपना प्यार जाहिर किया.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 8
अफवाहों के बीच करीना कपूर ने सैफ पर लुटाया प्यार
फुल स्क्रीन में देखें

करीना, कार्तिक, सैफ, फोटो- इंस्टाग्राम

अफवाहों के बीच करीना कपूर ने सैफ पर लुटाया प्यार

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और रेडिट पर करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन के लिंक-अप की अफवाहें खूब वायरल हो रही थीं. करीना ने इन बातों पर कोई सफाई देने के बजाय अपना फोकस सैफ अली खान पर रखा. सैफ के जन्मदिन पर उन्होंने दोनों की कई अनसीन और रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर दीं. पोस्ट में कपल की केमिस्ट्री से लेकर फैमिली मोमेंट्स तक सब कुछ देखने को मिला. ऊपर से करीना ने सैफ को ‘फॉरएवर राइड ऑर डाई’ कहकर बता दिया कि उनके लिए सबसे खास कौन है.

3 / 8
"हैप्पी बर्थडे टू माय फॉरएवर राइड और डाई.."
फुल स्क्रीन में देखें

सैफ अली खान और करीना कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

"हैप्पी बर्थडे टू माय फॉरएवर राइड और डाई.."

करीना ने सैफ के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे टू माय फॉरएवर राइड और डाई.. तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती.” करीना ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि पोस्ट में सैफ की सभी तस्वीरें उनकी मंजूरी के बाद ही शेयर की गई हैं. करीना की इस पोस्ट में कपल के कई खूबसूरत और कैंडिड मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. तस्वीरों में दोनों कभी समंदर किनारे रिलैक्स करते दिखे, तो कभी एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आए.

4 / 8
व्हाइट लुक में 'सैफीना' का सिजलिंग पोज
फुल स्क्रीन में देखें

सैफ अली खान और करीना कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

व्हाइट लुक में 'सैफीना' का सिजलिंग पोज

तस्वीर में करीना कपूर और सैफ अली खान चट्टान का सहारा लेकर खड़े नजर आ रहे हैं. व्हाइट बिकिनी में करीना का यह सन-किस्ड लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है, वहीं सैफ अली खान व्हाइट शर्ट और रेड शॉर्ट्स में बेहद डैशिंग लग रहे हैं. सनग्लासेस और दोनों की कातिलाना स्माइल इस फोटो को परफेक्ट वेकेशन वाइब्स दे रही है.

5 / 8
समंदर किनारे दिखा रोमांटिक अंदाज
फुल स्क्रीन में देखें

सैफ अली खान और करीना कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

समंदर किनारे दिखा रोमांटिक अंदाज

फोटो सीरीज की एक तस्वीर में करीना और सैफ समंदर किनारे बैठे नजर आ रहे हैं. पीछे ढलता सूरज और दोनों के हाथ में ड्रिंक का ग्लास इस मोमेंट को और खास बना रहा है. दोनों इस तस्वीर में बेहद रिलैक्स और खुश नजर आ रहे हैं.

6 / 8
ओपन कार में दिखा कूल अंदाज
फुल स्क्रीन में देखें

सैफ अली खान और करीना कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

ओपन कार में दिखा कूल अंदाज

एक दूसरी तस्वीर में करीना और सैफ ओपन-टॉप कार में नजर आ रहे हैं. करीना ने सनग्लासेस लगाए हुए हैं, जबकि सैफ ड्राइविंग सीट पर बैठे दिखते हैं. दोनों का यह कैंडिड अंदाज काफी कूल लग रहा है. करीना का स्वैग और सैफ का कैजुअल लुक फोटो को और खास बना रहा है.

7 / 8
बच्चों संग खूबसूरत फैमिली मोमेंट
फुल स्क्रीन में देखें

सैफ अली खान, तैमूर और जेह, फोटो- इंस्टाग्राम

बच्चों संग खूबसूरत फैमिली मोमेंट

करीना की पोस्ट में एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसमें सैफ अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. ढलती शाम के वक्त ली गई यह तस्वीर बेहद प्यारी है. सैफ का अपने बच्चों के साथ यह मोमेंट परिवार की खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाता है.

8 / 8
लिफ्ट सेल्फी में दिखी कपल की मस्ती
फुल स्क्रीन में देखें

सैफ अली खान और करीना कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

लिफ्ट सेल्फी में दिखी कपल की मस्ती

फोटो सीरीज में करीना और सैफ के कई फन और कैंडिड मोमेंट्स देखने को मिलते हैं. एक तस्वीर में दोनों लिफ्ट के मिरर में सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों का मस्ती भरा अंदाज साफ देखने को मिल रहा है. करीना की इस पोस्ट में कपल की प्यारी बॉन्डिंग और साथ बिताए खास पलों की झलक मिलती है. सैफ के बर्थडे पर शेयर की गई इन तस्वीरों ने फैंस को एक बार फिर ‘सैफीना’ के खूबसूरत मोमेंट्स देखने का मौका दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola