Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

Updated:
विज्ञापन

कॉकटेल 2 फर्स्ट रिव्यू फोटो- इंस्टाग्राम

Cocktail 2 Early Review: शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 कुछ घंटों में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है. टिकट खरीदने से पहले जरूर पढ़ें.

विज्ञापन

Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना स्टारर यह रोमांटिक फिल्म की कहानी 2012 की हिट फिल्म कॉकटेल पर आधारित है, जिसमें रोमांस, दोस्ती और इमोशनल ड्रामा है. मूवी का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है.

कॉकटेल 2 (Cocktail 2 Early Review) का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

फिल्म क्रिटिक्स कुलदीप गढ़वी ने कॉकटेल 2 को 4 स्टार दिए. साथ ही लिखा, #Cocktail2 एक बेहतरीन रिलेशनशिप ड्रामा साबित हुई है, जो हंसी, फीलिंग्स और रिलेशनशिप उथल-पुथल को बड़ी सहजता से संतुलित करती है. कहानी दीया और कुणाल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका दस साल पुराना रिश्ता तब बदल जाता है, जब उनकी पुरानी दोस्त एली लौट आती है. एक मीटिंग जल्द ही गलतफहमियों, इमोशनल स्ट्रगल और हंसी के बवंडर में बदल जाती है.

कॉकटेल 2 में कैसी है शाहिद कपूर की एक्टिंग (Shahid Kapoor Acting)

शाहिद कपूर ने कुणाल के किरदार में शानदार परफॉर्मेंस दी है. उनका स्क्रीन प्रेजेंस बेहद स्ट्रॉन्ग है और वह किरदार की हर इमोशन को बड़े नेचुरल तरीके से लेकर आते हैं. प्यार, लॉयल्टी और कन्फ्यूजन के बीच फंसे कुणाल को उन्होंने काफी रिलेटेबल बना दिया है. उनकी कॉमिक टाइमिंग एकदम ऑन-पॉइंट है, वहीं इमोशनल सीन्स में भी वह दिल छू जाते हैं. कुल मिलाकर, शाहिद इस रोल में पूरी तरह लॉक-इन नजर आते हैं और फिल्म को मजबूती से संभालते हैं.

Shahid kapoor kriti sanon, photo- instagram

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की एक्टिंग है खूबसूरत

रश्मिका मंदाना ने दीया के किरदार में जान डाल दी है. उन्होंने किरदार में गर्माहट, कोमलता और मजबूती का भाव भर दिया है. उन्होंने इमोशनल और हल्के-फुल्के दोनों ही पलों को खूबसूरती से निभाया है.

यह भी पढ़ें- बिखरती दुनिया में हौसले की दास्तान, Batwara 1947 की स्टारकास्ट रिवील, देखें गदर मचाने वाला फर्स्ट लुक

कृति सैनन (Kriti Sanon) ने सीन को बनाया एंगेजिंग

कृति सैनन एली के रोल में पूरी तरह छा जाती हैं. उनका कॉन्फिडेंस, चार्म और अनप्रेडिक्टेबल वाइब हर सीन को और ज्यादा एंगेजिंग बना देता है. वह सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि कई बार पूरी फिल्म की ड्राइविंग फोर्स बन जाती हैं. उनके किरदार की वजह से फिल्म के कुछ सबसे फनी और इमोशनल मोमेंट्स सामने आते हैं.

Kriti sanon photo- instagram

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

तीनों की एक्टिंग है कमाल की

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की केमिस्ट्री बिल्कुल ऑन-पॉइंट लगती है और यही फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट है. तीनों के बीच की बातचीत नेचुरल, एंटरटेनिंग और इमोशनली रिलेटेबल महसूस होती है. शानदार सिनेमैटोग्राफी, कैची म्यूजिक और फास्ट-पेस्ड स्टोरी फिल्म को शुरू से आखिर तक एंगेजिंग बनाए रखते हैं.

Shahid kapoor kriti sanon rashmika mandanna photo- instagram

Cocktail 2 Review: कॉकटेल 2 पर फाइनल वर्डिक्ट

कॉकटेल 2 रोमांस, कॉमेडी और रिलेशनशिप ड्रामा का एक फ्रेश और एंटरटेनिंग पैकेज लगती है. फिल्म सिर्फ लव स्टोरी नहीं सुनाती, बल्कि दोस्ती, ट्रस्ट और सेकंड चांसेज जैसी चीजों को भी काफी रिलेटेबल अंदाज में एक्सप्लोर करती है. मजेदार मोमेंट्स, दिल को छू लेने वाली इमोशंस और दमदार परफॉर्मेंस इसे शुरू से आखिर तक एंगेजिंग बनाए रखते हैं. मॉडर्न रिश्तों की उलझनों और उनकी खूबसूरती को जिस तरह दिखाया गया है, वह आज की ऑडियंस से आसानी से कनेक्ट करता है.

यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle में येदा अन्ना का किरदार निभाने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सनकी मानते हैं

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola