बिखरती दुनिया में हौसले की दास्तान, Batwara 1947 की स्टारकास्ट रिवील, देखें गदर मचाने वाला फर्स्ट लुक

Updated:
विज्ञापन

बंटवारा कास्ट फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Batwara 1947: सनी देओल की बंटवारा 1947, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. हाल ही में मूवी का मोशन पोस्टर आउट हुआ था. अब कैरेक्टर पोस्टर से मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है.

विज्ञापन

Batwara 1947: सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आया था, जिसे देखकर फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए थे. अब मेकर्स ने कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है.

विज्ञापन

मिलिए बंटवारा 1947 की स्टारकास्ट से

‘बंटवारा 1947’ के नए पोस्टर्स में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह की इंटेंस झलक देखने को मिलती है. हर किरदार का लुक उस दौर की कठिन परिस्थितियों और संघर्षों को दर्शाता है. पोस्टर्स देखकर लगता है कि ऐतिहासिक ड्रामा उन लोगों की कहानी बताएगी, जिन्होंने विभाजन जैसी दर्दनाक त्रासदी का सामना किया, लेकिन हिम्मत और धैर्य के साथ जीवन की चुनौतियों को पार किया.

कैरेक्टर पोस्टर शेयर करते हुए क्या बोले मेकर्स

कैरेक्टर पोस्टर्स शेयर करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”एक बिखरती दुनिया में, उनकी कहानी साहस की मिसाल थी… मिलिए उन लोगों से जिन्होंने ये सब झेला, बंटवारा 1947, 14 अगस्त से सिनेमाघरों में.” राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार की गई है. फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और खुशी हजारे जैसे स्टार्स की टोली है.

क्या होगी बंटवारा 1947 की कहानी

कहानी भारत विभाजन के दौर पर आधारित है. इसमें एक मुस्लिम परिवार की यात्रा दिखाई जाएगी, जो लखनऊ से लाहौर पहुंचता है. वहां उन्हें एक हवेली रहने के लिए दी जाती है, जिसे एक हिंदू परिवार छोड़कर जाने वाला था, लेकिन कहानी तब नया मोड़ लेती है, जब उन्हें पता चलता है कि हवेली में रहने वाला हिंदू परिवार अभी भी वहीं मौजूद है और घर खाली करने के लिए तैयार नहीं है. इसी टकराव के बीच मानवीय रिश्तों, भावनाओं और विभाजन के दर्द को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 3 ब्लॉकबस्टर सीजन बाद बड़ा सीक्रेट आउट, The Family Man के लिए मनोज वाजपेयी नहीं, ये साउथ सुपरस्टार थे पहली पसंद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola