3 ब्लॉकबस्टर सीजन बाद बड़ा सीक्रेट आउट, The Family Man के लिए मनोज वाजपेयी नहीं, ये साउथ सुपरस्टार थे पहली पसंद

Updated:
विज्ञापन

मनोज वाजपेयी फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

‘द फैमिली मैन’ भारत की पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है. इसमें श्रीकांत तिवारी का रोल निभाकर मनोज वाजपेयी ने खूब वाहवाही बटोरी. अब फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने खुलासा किया कि शुरुआत में वेब सीरीज के लिए पहली पसंद मनोज नहीं बल्कि ये साउथ सुपरस्टार थे.

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी स्टारर ‘द फैमिली मैन’ ओटीटी की पसंदीदा वेब सीरीज में से एक है. क्रिटिक्स की ओर से सराही गई इस स्पाई थ्रिलर ने एक्शन, सस्पेंस और ह्यूमर के बेहतरीन तालमेल से खूब वाहवाही बटोरी अब फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने एक सनसनीखेज खुलासा किया. जिसमें बनाया कि मनोज बाजपेयी इस शो के लिए पहली पसंद नहीं थे.

विज्ञापन

मनोज वाजपेयी नहीं तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी थे फैमिली मैन के लिए पहली पसंद

राज निदिमोरू ने आइडलब्रेन जीवी संग बात करते हुए बताया कि कहानी एक अलग एक्टर को ध्यान में रखकर लिखी गई थी. शुरू में, तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी को इस प्रोजेक्ट का लीड रोल निभाना था. पहले वेब सीरीज को एक फिल्म के तौर पर बनाने की प्लानिंग की गई थी. हालांकि बाद में इस प्रोजेक्ट ने एक अलग मोड़ ले लिया. उन्होंने कहा, “‘द फैमिली मैन’ के लिए चिरंजीवी हमारी पहली पसंद थे. हमने शुरू में उन्हें ध्यान में रखकर कहानी लिखी थी और इसे एक फीचर फिल्म बनाने की योजना थी. हालांकि, कई वजहों से बाद में यह प्रोजेक्ट एक वेब सीरीज में बदल गई.”

पॉपुलर सीरीज है द फैमिली मैन

2019 में स्ट्रीम हुई ‘द फैमिली मैन’ भारत की सबसे सफल OTT फ्रैंचाइजी में से एक बन गई है. रोमांचक स्पाई थ्रिलर के तौर पर शुरू हुई इस सीरीज के तीन पार्ट अब तक अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुके हैं. शो में सामंथा रुथ प्रभु, जयदीप अहलावत और निमरत कौर जैसे बेहतरीन कलाकार भी शामिल हो चुके हैं. फैमिली मैन सीजन 3 के सस्पेंस भरे अंत को लेकर राज ने कहा कि मेकर्स ने बड़ी कहानी की प्लानिंग की है और कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि सीजन 4 पर काम पहले ही शुरू हो चुका है.

मनोज वाजपेयी ने कही थी ये बात

इस बीच, हाल ही में मनोज बाजपेयी ने न्यूज 18 संग बात करते हुए इशारा किया कि चौथा सीजन ‘द फैमिली मैन’ फ्रैंचाइजी का आखिरी सीजन हो सकता है. उन्होंने कहा, “अगर कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से देखें, तो हमारे कॉन्ट्रैक्ट चौथे सीजन के बाद खत्म हो रहे हैं. मुझे नहीं पता, हो सकता है प्राइम वीडियो को अचानक लगे कि थोड़ा ज्यादा पैसा देकर ही सही, लेकिन इसे आगे बढ़ाना चाहिए… कौन जानता है? या फिर, चौथे सीजन में हमें इस कहानी को खत्म करना होगा. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर निर्भर करता है.”

इस गंभीर बीमारी के शिकार हुए सोनू निगम, करवाना पड़ रहा MRI और CT स्कैन, बोले- मेरा गला भी…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola