इस गंभीर बीमारी के शिकार हुए सोनू निगम, करवाना पड़ा MRI और CT स्कैन, बोले- मेरा गला भारी हो गया

Updated:
विज्ञापन

गंभीर बीमारी के शिकार हुए सोनू निगम फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sonu Nigam Health Update: सोनू निगम ने उस वक्त फैंस को हैरान कर दिया, जब उन्होंने कहा कि वह नसों से जुड़ी एक दर्दनाक बीमारी से जूझ रहे हैं. सिंगर ने बताया कि हर दिन उनका फिजियोथेरेपी सेशन चल रहा है. कई MRI और CT स्कैन हुए हैं और वह हार्ड दवाइयां ले रहे हैं.

विज्ञापन

Sonu Nigam Health Update: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम के फैंस के लिए बुरी खबर है. सिंगर ने एक सनसनीखेज खुलासा किया, जिसमें बताया कि वे नसों से जुड़ी एक दर्दनाक बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें पिछले हफ्ते काफी मेडिकल ट्रीटमेंट लेना पड़ा. सोनू ने यह भी कहा कि कई MRI और CT स्कैन भी हो चुके हैं. फिलहाल दवाइयां ले रहे हैं.

विज्ञापन

इस गंभीर बीमारी के शिकार हुए सोनू निगम

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया. सिंगर ने अपने कंधे पर लगा एक पैच दिखाते हुए कहा, “मेरी नसें दब गई हैं. पिछले एक हफ्ते से मेरे MRI और CT स्कैन हो रहे हैं. मैं बहुत सारी दवाइयां ले रहा हूं.” सिंगर ने बताया कि इस हालत की वजह से उन्हें लगातार मेडिकल देखरेख में रहना पड़ रहा है और रेगुलर फिजियोथेरेपी सेशन भी हो रही है.

काफी पेन में हैं सोनू निगम

इलाज के बारे में बताते हुए सोनू निगम ने कहा कि फिजियोथेरेपी का एक्सपीरियंस काफी मुश्किल रहा. उन्होंने कहा, “फिजियोथेरेपी बहुत दर्दनाक था. मैं अभी पेनकिलर ले रहा हूं. इसकी वजह से मेरा गला भी थोड़ा भारी हो गया है.” सिंगर ने आगे बताया कि इलाज के दौरान दी गई मसल-रिलैक्सेंट दवाओं का असर उनके गले पर भी पड़ा है. हालांकि तकलीफ के बावजूद, सिंगर ने मुंबई में तय परफॉर्मेंस करने का फैसला किया.

सोनू निगम के बारे में

सोनू को फर्स्ट ब्रेक 19 साल की उम्र में गुलशन कुमार जी से मिला, जिसके बाद उन्होंने 1995 में ‘सा रे गा मा’ किया. हिंदी फिल्मों में प्लेबैक सिंगर के तौर पर डेब्यू ‘ओ आसमान वाले जमीन पर उतर के देख’ गाने से किया. उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में 5000 से ज्यादा गाने गाए हैं. ‘कल हो ना हो’ (2003) के टाइटल ट्रैक के लिए उन्हें एक नेशनल अवॉर्ड भी जीता है. इतने सालों में, सोनू ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार गाने दिए हैं, जिसमें ‘ये दिल दीवाना’ (परदेस, 1997), ‘सूरज हुआ मद्धम’ (कभी खुशी कभी गम, 2001), ‘कल हो ना हो’ (2003) शामिल है.

यह भी पढ़ें- Bandar Lifetime Box Office: फ्लॉप हुई बॉबी देओल की बंदर, कलेक्शन देख पकड़ लेंगे माथा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola