Welcome To The Jungle में येदा अन्ना का किरदार निभाने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सनकी मानते हैं

Updated:
विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल पर सुनील शेट्टी फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Welcome To The Jungle: बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने ‘वेलकम टू द जंगल’ में काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में खुलासा किया. उन्होंने कहा कि यह 25-30 धुरंधर अभिनेताओं की फिल्म है. यही इसका सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है.

विज्ञापन

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म के ट्रेलर ने खूब सुर्खियां बटोरी और फैंस इसे देखने के लिए एक्साइटेड दिखे. अब बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने कॉमेडी ड्रामा और धुरंधर एक्टर्स संग काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया.

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल को लेकर क्या बोले सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने एएनआई संग बात करते हुए कहा, ”यह एक एक्शन, कॉमेडी और मनोरंजक फिल्म है, लेकिन शूट करते वक्त चेहरा सीधा रखना बहुत बड़ी प्रोब्लम थी, क्योंकि जब भी कोई को-स्टार पंचलाइन मारता था, तो सब लोग हंस पड़ते थे.” अपने किरदार येदा अन्ना के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने मजाक में कहा कि दर्शक लंबे समय से इस किरदार को भुलक्कड़ और थोड़ा सनकी मानते आए हैं. आगे हंसते हुए आगे कहा कि अब उम्र के साथ-साथ वह सचमुच इस किरदार से मिलते-जुलते नजर आने लगे हैं.

सुनील बोले- वेलकम टू द जंगल में हैं 25-30 धुरंधर

उन्होंने आगे कहा, “यह फिल्म किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं है. यह 25-30 धुरंधर अभिनेताओं की फिल्म है. यही इसका सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है. यही इसकी पॉपुलैरिटी का कारण है. हर किसी का अपना फैन बेस और फॉलोअर्स हैं और हम सब मिलकर इस फिल्म को आगे बढ़ाएंगे. आज के युवा अक्सर दो हीरो या मल्टी-हीरो वाली फिल्मों को लेकर कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं, लेकिन आपकी सुरक्षा ऐसी फिल्में करने और दर्शकों का मनोरंजन करने में है. जब आप किसी साथी अभनेता के साथ काम करते हैं, तो मूवी हिट होती है.”

वेलकम टू द जंगल में मौजूद हैं ये स्टार्स

कॉमेडी एक्शन ड्रामा में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कई कलाकार शामिल हैं. वेलकम टू द जंगल, वेलकम फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है. यह कॉमेडी फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Sequel: नाग अश्विन ने सीक्वल को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कही ये बात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola