Kalki 2898 AD Sequel: नाग अश्विन ने सीक्वल को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कही ये बात
कल्कि 2898 एडी के सीक्वल पर नाग अश्विन फोटो- इंस्टाग्राम
Kalki 2898 AD Sequel: प्रभास स्टारर कल्कि 2898 के सीक्वल को लेकर नाग अश्विन ने बड़ा अपडेट शेयर किया. उन्होंने बताया कि शूटिंग अगस्त या सितंबर तक शुरू हो सकती है. स्क्रिप्ट भी लिखी जा चुकी है. बस इसपर काम जल्द करेंगे.
Kalki 2898 AD Sequel: कल्कि 2898 एडी का सीक्वल इन-दिनों ट्रेंड में है. अब नाग अश्विन ने ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल को लेकर धांसू अपडेट शेयर किया है. फिल्म निर्माता ने बताया कि दूसरे पार्ट की शूटिंग आने वाले महीनों में शुरू होने की उम्मीद है.
कल्कि 2898 एडी के सीक्वल पर क्या बोले नाग अश्विन
सिंग गीथम रिलीज के प्रमोशन के दौरान, नाग अश्विन ने कल्कि 2898 एडी के दूसरे पार्ट को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ”हम अगस्त या सितंबर में नियमित शूटिंग शुरू कर सकते हैं… फिलहाल यही जानकारी है. उम्मीद है कि हम लंबे समय तक काम करेंगे और ज्यादातर शूटिंग पूरी कर लेंगे. ज्यादातर तैयारी हो चुकी है और स्क्रिप्ट भी लिखी जा चुकी है. इसलिए, काम बहुत तेजी से पूरा होगा.”
कल्कि के निर्देशक ने खुलासा किया कि क्या आलिया भट्ट दीपिका पादुकोण कर रही हैं रिप्लेस
निर्देशक नाग अश्विन ने आखिरकार अपनी फिल्म में आलिया भट्ट की कास्टिंग को लेकर चल रही अफवाहों पर भी सफाई दी. अश्विन ने क्लियर किया कि अभी तक कुछ भी पक्का नहीं है और बताया कि अगर वे कोई फैसला लेते हैं, तो ऑफिशियल जरूर करेंगे. नाग अश्विन ने कहा, “हमें यह घोषणा करनी है कि कल्कि 2 में सुमति का किरदार कौन निभाएगा. अभी तक सब कुछ सिर्फ रूमर्स है. यह किरदार फिल्म में जरूर रहेगा, जिसे हम हटा नहीं सकते, क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण किरदार है.”
कल्कि 2898 एडी से दीपिका पादुकोण हुई थी आउट
सितंबर 2025 में, प्रभास स्टारर फिल्म के निर्माताओं ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें कहा कि दीपिका अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि ‘कल्कि’ जैसी फिल्म के लिए “कमिटमेंट” जरूरी है. उन्होंने कहा, ”हम ऑफिशियल तौर पर घोषणा करते हैं कि @deepikapadukone #Kalki2898AD के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. बहुत विचार-विमर्श के बाद, हमने अलग होने का निर्णय लिया है. पहली फिल्म बनाने की लंबी जर्नी के बावजूद, हमें कोई ऐसा साथी नहीं मिल पाया, जो हमारी फिल्म में काम करे. @Kalki2898AD जैसी फिल्म के लिए उस कमिटमेंट्स और उससे भी कहीं अधिक की आवश्यकता होती है.”
यह भी पढ़ें- 3 ब्लॉकबस्टर सीजन बाद बड़ा सीक्रेट आउट, The Family Man के लिए मनोज वाजपेयी नहीं, ये साउथ सुपरस्टार थे पहली पसंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए