जवानों के बीच पहुंचे सैफ अली खान, बोले- ‘एनिमल’ में बॉबी देओल से पहले मैं कर चुका था व्हिस्की ग्लास डांस
सैफ अली खान, फोटो- इंस्टाग्राम
सैफ अली खान हाल ही में उरी में भारतीय सेना के जवानों के बीच पहुंचे. उन्होंने जवानों के साथ दिन बिताया, गाने गाए, डांस किया और मजेदार किस्से साझा किए, जिसमें 'एनिमल' के पॉपुलर डांस स्टेप का जिक्र भी था.
सैफ अली खान हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के जवानों के बीच पहुंचे. यहां उन्होंने जवानों के साथ पूरा दिन बिताया, गाने गाए, डांस किया और अपने फिल्मी करियर से जुड़े कई मजेदार किस्से भी शेयर किए. इस दौरान सैफ ने अपने उस डांस स्टेप का भी जिक्र किया, जो बाद में बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ में काफी पॉपुलर हुआ था.
बॉबी देओल से पहले व्हिस्की ग्लास डांस कर चुके हैं सैफ
दरअसल, सैफ अली खान एनडीटीवी के जय जवान 2026 कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे. उन्होंने जवानों के साथ अपनी फिल्मों के गानों पर परफॉर्म किया और पूरे कार्यक्रम में काफी एनर्जेटिक नजर आए. कार्यक्रम के दौरान सैफ ने अपनी फिल्म ‘एजेंट विनोद’ के सुपरहिट गाने ‘पुंगी’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. सैफ ने कहा, “अगर आपको याद हो तो गाने की शुरुआत मेरे सिर पर रखे व्हिस्की के गिलास से होती है. बाद में ‘एनिमल’ में बॉबी देओल ने भी ऐसा ही किया और वह काफी मशहूर हो गया. लेकिन असल में इसकी शुरुआत इसी गाने से हुई थी. यह उस समय एक ट्रेंडसेटर था.”
जवानों के साथ पूरियां बनाईं और क्रिकेट भी खेला
सैफ अली खान का उरी दौरा सिर्फ स्टेज पर परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने जवानों के साथ काफी समय बिताया और उनके साथ खाना बनाने में भी हाथ बंटाया. अभिनेता ने जवानों के साथ मिलकर किचन में पूरियां बनाईं और फिर उनके साथ बैठकर खाना भी खाया. इसके बाद उन्होंने गिटार उठाया और जवानों के लिए म्यूजिक भी बजाया. सैफ ने जवानों के साथ क्रिकेट का मैच भी खेला. खुद को क्रिकेट का शौकीन बताने वाले अभिनेता ने इस दौरान सैनिकों के साथ दोस्ताना मुकाबले का मजा लिया.
हैवान में नजर आएंगे सैफ अली खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की स्टारकास्ट में बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, राजपाल यादव, शारिब हाशमी, राजेश शर्मा, मनोज जोशी, असरानी और जीशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं. ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन संग लिंक-अप रूमर्स के बीच पति सैफ के लिए रोमांटिक हुईं Kareena, ‘Forever Ride or Die’ कहकर लुटाया प्यार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए