कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: शाहिद कपूर की फिल्म हिट या फुस्स, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 फोटो- इंस्टाग्राम

Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ फाइनली थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. रोमांटिक ड्रामा ने अपनी शानदार स्टारकास्ट के कारण खूब चर्चा बटोरी. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. होमी अदजानिया की ओर से निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. रोमांटिक ड्रामा को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से बिना किसी कट्स के पास किया गया. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर ये हिट हुआ फुस्स.

Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कॉकटेल 2 ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन Cocktail 2 ने 10,835 शोज के जरिए 13.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 16.20 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹13.50 करोड़ पहुंच गया. वहीं, विदेशी बाजार में फिल्म ने अब तक 4.00 करोड़ का ग्रॉस कारोबार किया है. इसके बाद Cocktail 2 का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 20.20 करोड़ हो गया है.

Cocktail 2 Review: कॉकटेल 2 देखकर क्या बोली पब्लिक

कॉकटेल 2 देखकर एक यूजर ने लिखा, ”यह रोमांटिक फिल्म देखने लायक एक शानदार तोहफा है, जिसमें बेहतरीन म्यूजिक के साथ-साथ लाजवाब एक्टिंग भी किया है. हमें और क्या चाहिए?” एक दूसरे यूजर ने फिल्म को एंटरटेनिंग बताया. एक अन्य यूजर ने लिखा, “कॉकटेल2 रिव्यू: साढ़े चार स्टार… बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी सुपरहिट, बॉलीवुड को दुनिया भर में इसलिए पसंद किया जाता है, क्योंकि रिश्तों पर फिल्में बनती हैं.”

Cocktail 2 Story: क्या है कॉकटेल 2 की कहानी

कॉकटेल 2 दीया (रश्मिका मंदाना) और कुणाल (शाहिद कपूर) की कहानी है, जो एक रिलेशनशिप में हैं. उनके रिश्ते में तब एक जबरदस्त ट्विस्ट आता है, जब उनकी पुराना दोस्त एली (कृति सैनन) उनकी जिंदगी में दोबारा लौटती है, जिससे कई उलझनें पैदा हो जाती हैं. कॉकटेल 2 का निर्माण दिनेश विजान, लव रंजन, प्रमिता आर विजान और अंकुर गर्ग ने मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले किया है. फिल्म का संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने तैयार किया है और एडिटिंग अक्षरा प्रभाकर ने किया है. यह फिल्म 2012 में आई फिल्म कॉकटेल की दूसरी कड़ी है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं.

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola