Photos: कोलकाता में पीएम मोदी के साथ 10 लाख लोग करेंगे योगाभ्यास, रेड रोड पर होगा मुख्य कार्यक्रम

Edited by Mithilesh Jha
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता में केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ योगाभ्यास करते बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी.

Yoga Day Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता रविवार को योग की राजधानी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 लाख लोगों के साथ यहां योग करेंगे. मुख्य कार्यक्रम रेड रोड पर होगा, जहां 35 हजार लोग पीएम मोदी संग योगाभ्यास करेंगे.

विज्ञापन

Yoga Day Kolkata: कोलकाता में रविवार सुबह आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करीब 10 लाख लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योगाभ्यास करेंगे. यह जानकारी आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करने कोलकाता पहुंच गये हैं. कोलकाता देश की योग राजधानी बनने के लिए तैयार है. रेड रोड पर मुख्य कार्यक्रम होगा. यहां हजारों योग प्रेमियों के साथ पीएम मोदी योगाभ्यास करेंगे.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए बना मुख्य मंच. फोटो : प्रभात खबर

कोलकाता में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि यह पहला मौका है, जब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित हो रहा है. रविवार सुबह मुख्य आयोजन स्थल पर 35 हजार लोग एकत्रित होंगे. पूरे कोलकाता में लगभग 10 लाख लोग प्रधानमंत्री के साथ योग करेंगे. उन्होंने कहा कि पोर्टल पर दिन में ही 7 लाख लोगों ने पंजीकरण करा लिया था.

सिटी ऑफ जॉय : दौड़ से ध्यान 2026 को झंडी दिखाते मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी. फोटो : एएनआई

Yoga Day: रन फॉर योग में शामिल हुए 10 हजार लोग

आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव मोनालिसा दास ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम हर वर्ष अलग-अलग जगह आयोजित होता है. सभी राज्य इसे अपने-अपने तरीके से उत्साह के साथ मनाते हैं. कोलकाता में 4 जगहों पर ‘रन फॉर योग’ का आयोजन किया गया, जिसमें 10 हजार लोगों ने भाग लिया. इसमें बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल रहे. जिलों में भी ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम आयोजित किये गये.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

योग दिवस के लिए सज-धजकर तैयार कोलकाता का रेड रोड. फोटो : प्रभात खबर

पीएम के साथ योग करने पर गर्व : उमंग त्यागी

योग गुरु उमंग त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ योग करना गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि जब देश का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति स्वयं आगे बढ़कर योग जैसे अभियान का हिस्सा बनता है, तो इससे लोगों को भी प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ बेहद महत्वपूर्ण है. यदि लोग अपने स्वास्थ्य और शरीर पर ध्यान देंगे, तो भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य के साथ देश के विकास में भी योगदान दे सकेंगे.

इसे भी पढ़ें : बाबा तारकेश्वर की धरती से पीएम मोदी का ममता ब्रिगेड पर बड़ा प्रहार, बंगाल को लूटने वाले लौटा रहे पैसे, जा रहे जेल

जन-उत्सव का रूप ले रहा है योग : राजा बाबू

योग प्रशिक्षक राजा बाबू सिंह ने कहा कि अब योग केवल एक अभ्यास नहीं रह गया है, यह जन-उत्सव का रूप लेता जा रहा है. उन्होंने कहा कि हर घर में योग को अपनाने की जरूरत है और कोलकाता में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की हवा में नयी ताजगी है, जैसे राज्य अब बेड़ियों से आजाद हो गया हो, तारकेश्वर में बोले प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी ने ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ पर बाबा तारकेश्वर की धरती से सूबे को दी 820 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola