बाबा तारकेश्वर की धरती से पीएम मोदी का ममता ब्रिगेड पर बड़ा प्रहार, बंगाल को लूटने वाले लौटा रहे पैसे, जा रहे जेल

Edited by Mithilesh Jha
Updated:
विज्ञापन

तारकेश्वर में जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

PM Narendra Modi Tarakeswar Speech: पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभेंदु अधिकारी सरकार की पीठ थपथपायी. पीएम ने कहा कि बंगाल की हवा में अब नयी ताजगी है. जनता का पैसा लूटने वाले भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जा रहा है. जानिए, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और सीमा सुरक्षा पर पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा.

विज्ञापन

PM Narendra Modi Tarakeswar Speech: पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ममता बनर्जी के शासनकाल पर बड़ा प्रहार किया है. पीएम ने कहा कि बंगाल अब बदल रहा है. अपनी बेड़ियों से मुक्त होकर विकास की नयी यात्रा पर निकल पड़ा है. बंगाल को लूटने वाले अब लोगों के पैसे लौटा रहे हैं. पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है और जनता के पैसे लूटने वाले जेल जा रहे हैं.

बंगाल की हवा में है ‘नयी ताजगी’ : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव के एक ही फैसले से आया बदलाव पूरे राज्य में साफ तौर पर देखा जा सकता है. तारकेश्वर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद ‘पश्चिम बंग दिवस’ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की हवा में अब एक ‘नयी ताजगी’ महसूस की जा सकती है.

लौटने लगा है बंगाल का गौरव : प्रधानमंत्री

मोदी ने कहा- चुनाव और सरकार गठन के बाद, आज मुझे पहली बार आपके बीच आने का सौभाग्य मिला है. बंगाल की हवा में अब एक नयी ताजगी है. ऐसा लगता है मानो बंगाल अब अपनी बेड़ियों से आजाद हो गया है और बंगाल का गौरव फिर से लौटने लगा है.

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी के प्रचार पर खर्च हुए 2,586 करोड़ रुपए, RTI में खुलासे के बाद टीएमसी ने केंद्र पर बोला हमला

लोकतांत्रिक प्रक्रिया की ताकत को दिखाता है बंगाल का बदलाव : मोदी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में हो रहा बदलाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया की ताकत को दिखाता है. उन्होंने कहा- बंगाल के लोगों के चेहरों पर चमक है और गांवों में खुशी और भरोसे का माहौल है. बंगाल में यह साफ दिखता है कि आपका एक वोट कैसे बदलाव ला सकता है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शुभेंदु अधिकारी सरकार की पीएम मोदी ने की तारीफ

मोदी ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के काम में तेजी के लिए राज्य की शुभेंदु अधिकारी सरकार की कोशिशों की तारीफ की. कहा कि पिछली सरकार ने इस प्रक्रिया में रुकावट डाली थी.मोदी ने यह भी कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और सरकारी धन के गबन के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

PM Narendra Modi Tarakeswar Speech: श्यामा प्रसाद की वजह से भारत में है बंगाल

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंटवारे के समय बंगाल का एक हिस्सा भारत के पास ही रहे, यह सुनिश्चित करने में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने निर्णायक भूमिका निभायी थी. जब पूरे बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिशें हो रही थीं, तब कांग्रेस ने साजिश रचने वाली ताकतों के सामने घुटने टेक दिये थे. श्यामा प्रसाद ने इसके खिलाफ आवाज उठायी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल की हवा में नयी ताजगी है, जैसे राज्य अब बेड़ियों से आजाद हो गया हो, तारकेश्वर में बोले प्रधानमंत्री मोदी

20 जून के ऐतिहासिक महत्व पर पीएम ने दिया जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंटवारे के समय कांग्रेस ने बंगाल को बेसहारा छोड़ दिया था और आजादी के बाद तुष्टीकरण की राजनीति की. मोदी ने 20 जून के ‘पश्चिम बंग दिवस’ के ऐतिहासिक महत्व पर जोर दिया. कहा कि नयी पीढ़ी को उन हालात के बारे में पता होना चाहिए, जिनकी वजह से यह राज्य बना.

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी ने ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ पर बाबा तारकेश्वर की धरती से सूबे को दी 820 करोड़ की सौगात

कोलकाता आने से पहले पीएम मोदी ने बंगाल को दी रेल प्रोजेक्ट की सौगात, झारखंड को भी होगा फायदा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola