जमशेदपुर में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान का आयोजन, छात्रों में दिखा उत्साह 

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 : जमशेदपुर में प्रभात खबर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का आयोजन जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में किया जा रहा है. इस समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है.  प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एसएसपी पीयूष कुमार पांडे और स्पेशल गेस्ट  AI एक्सपर्ट हरीश कुमार हैं. 

समारोह को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह

समारोह को लेकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में भारी उत्साह देखने को मिला. ऑडिटोरियम परिसर में सुबह से ही छात्र-छात्राओं और उनके माता-पिता की काफी भीड़ जुटी हुई थी. 

समारोह को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह

कार्यक्रम से छात्रों को मिला आगे बढ़ने का मोटिवेशन 

कार्यक्रम में आए छात्र

इस कार्यक्रम में आए छात्राओं ने कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए काफी प्रेरणादायक है और इससे उन्हें आगे और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने बताया कि अपनी मेहनत का इस तरह सम्मान मिलना बहुत अच्छा लगता है और इससे उन्हें और बेहतर करने का उत्साह मिलता है. छात्राओं ने यह भी कहा कि इस सम्मान से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है और यह उनके जीवन में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन का काम करता है. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी

यह भी पढ़ें: गढ़वा के टाउन हॉल में ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, डीसी ने किया उद्घाटन 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola