गढ़वा के टाउन हॉल में ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, डीसी ने किया उद्घाटन 

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026

Pratibha Samman 2026: गढ़वा में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का शुभारंभ उपायुक्त ने किया. समारोह में छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला.

विज्ञापन

अविनाश की रिपोर्ट 

Pratibha Samman 2026:  गढ़वा शहर के टाउन हॉल में ‘प्रभात खबर’ की ओर से ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया. इस समारोह में जिले के 200 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा के उपायुक्त  पशुपतिनाथ मिश्रा मौजूद थे. वहीं, जिले के शिक्षा, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र की कई नामचीन हस्तियों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की.

डीसी ने प्रभात खबर की पहल की सराहना की 

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर करने के बाद मुख्य अतिथि उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने प्रभात खबर के इस अभियान की भूरी-भूरी सराहना की. छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को बदलने का सबसे बड़ा हथियार है.आज जिन बच्चों को सम्मानित किया गया है, वे गढ़वा के भविष्य हैं. ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उनमें आगे बढ़ने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा होती है. प्रभात खबर ने हमेशा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी है और आज का यह कार्यक्रम इसका जीवंत उदाहरण है. बच्चे लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, जिला प्रशासन उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है. 

Pratibha Samman 2026 (4)
गढ़वा में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान

डीईओ ने बच्चों के लिए सही मार्गदर्शन पर जोर दिया 

विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कैंसर रजा ने कहा कि गढ़वा के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर अपनी इच्छाएं न थोपें, बल्कि उनकी रुचि के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें.

दीप प्रज्ज्वलन करते हुए

हितेंद्र नाथ अवस्थी ने स्मार्ट वर्क और निरंतर प्रयास पर दिया जोर 

ग्रासिम इंडस्ट्रीज के यूनिट हेड हितेंद्र नाथ अवस्थी ने कॉर्पोरेट जगत के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि आज के तकनीकी युग में कड़ी मेहनत के साथ-साथ स्मार्ट वर्क और निरंतरता बेहद जरूरी है. सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर प्रयास ही आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाता है.

नगर परिषद अध्यक्ष का संबोधन और बधाई संदेश

नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने भी इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. इस प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा और उद्योग जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया.

अतिथियों की उपस्थिति और कार्यक्रम की अध्यक्षता

अविनाश देव (चैयरमेन, संत मरियम आवासीय विद्यालय), मनीष सिंह (निदेशक, बिरला ओपेन माइंड स्कूल), गौरव कुमार (डीपीएम), अलख नाथ पांडेय (आर के पब्लिक स्कूल), कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो प्रमुख अविनाश ने की. उन्होंने सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया. कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रख्यात शिक्षक परशुराम तिवारी द्वारा किया गया. 

मंच पर तालियों की गूंज और अभिभावकों की खुशी

समारोह में जैसे ही बच्चों के नामों की घोषणा हुई, पूरा टाउन हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. मंच पर मेडल और सर्टिफिकेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे. बच्चों के साथ आए अभिभावक भी इस पल के गवाह बनकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे. सभी ने प्रभात खबर के इस गौरवमयी अभियान के प्रति आभार व्यक्त किया.

इस अवसर पर गढ़वा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष बबलू पटवा, भारत करणी सेना के गढ़वा जिला युवा अध्यक्ष शुभम सिंह, प्रियांशु सिंह, पंकज सोनी ,सुनिल साव , राकेश पाल ,प्रभात खबर के प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, पीयूष तिवारी, राजकमल तिवारी, घनश्याम सोनी, नंद कुमार, दिनेश गुप्ता और आशुतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, बुद्धिजीवी, प्रबुद्ध नागरिक और अभिभावक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवाणी ने मार ली बाजी, बिखर गया महागठबंधन का कुनबा

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola