फसल सुरक्षा को लेकर किसान-वैज्ञानिक संवाद, संतुलित उर्वरक प्रयोग पर जोर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा में आयोजित किसान-वैज्ञानिक संवाद में फसल सुरक्षा के महत्व और सरकारी योजनाओं पर चर्चा हुई. वैज्ञानिकों ने कीट-रोग नियंत्रण और संतुलित उर्वरक प्रयोग के तरीके बताए, किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई.

विज्ञापन

गढ़वा. कृषि विज्ञान केंद्र, गढ़वा के प्रशिक्षण भवन में शनिवार को जिला कृषि कार्यालय गढ़वा के प्रायोजन में फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत किसान-वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान ने किया.

विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को फसल सुरक्षा के विभिन्न उपायों के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि एवं किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा कृषि क्षेत्र के विकास के लिए किये जा रहे सरकारी प्रयासों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

कीट और रोग की पहचान के बाद करें नियंत्रण

कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान महेश चन्द्र जेराई ने फसल सुरक्षा के लिए पोषक तत्व प्रबंधन तथा कीट एवं व्याधि नियंत्रण के विभिन्न उपायों की तकनीकी जानकारी दी. उन्होंने किसानों को फसलों में पोषक तत्वों की आवश्यकता के अनुसार प्रबंधन करने तथा कीट एवं रोग की पहचान के बाद उचित नियंत्रण उपाय अपनाने की सलाह दी.

मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने संतुलित उर्वरक प्रयोग पर विशेष जोर दिया. मौके पर केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. बंधनु उरांव, सहायक सियाराम पाण्डेय, कृष्ण कुमार चौबे, राकेश रंजन चौबे सहित प्रगतिशील किसान शिवनाथ कुशवाहा, अमरेश ठाकुर, श्रीमती गीता देवी एवं मैना देवी समेत अन्य किसान उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola