ससुराल जाने के दौरान यूट्यूब पत्रकार की सड़क हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा-ऊंटारी मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है. यूट्यूब पत्रकार रजनीश कुमार ठाकुर की रात में ससुराल जाते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई. परिवार पर गहरा दुख छा गया है.

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा-ऊंटारी मार्ग पर रमना थाना के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक यूट्यूब पत्रकार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के गोदरमा कला गांव निवासी दिलीप ठाकुर के पुत्र रजनीश कुमार ठाकुर (35 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार रजनीश कुमार ठाकुर गढ़वा थाना क्षेत्र के रॉकी मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर यूट्यूब के माध्यम से पत्रकारिता का कार्य करते थे. शुक्रवार की रात वह अपनी मोटरसाइकिल से गढ़वा से रमना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव स्थित अपने ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान रमना थाना के समीप एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. दुर्घटना में रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी सहित कई गणमान्य लोग सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

पत्नी कर रही थी पति के लौटने का इंतजार

बताया गया कि रजनीश की पत्नी अपने मायके टंडवा में थी और रात में पति के लिए खाना बनाकर उनके आने का इंतजार कर रही थी. देर रात तक जब रजनीश घर नहीं पहुंचे और उनसे मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया, तो ससुराल के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान रमना थाना के समीप सड़क पर उन्हें दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पाया गया. बताया गया कि उस समय उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था.

दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रजनीश कुमार ठाकुर अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गये हैं. परिजनों के अनुसार रजनीश ही परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे. उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है. पति की मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola