झामुमो जनता को भ्रमित कर कर रही राजनीति : रितेश चौबे
रितेश चौबे | Prabhat Khabar Network
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो के एमएमडीआर कानून विरोध को जनता को भ्रमित करने वाली राजनीति करार दिया है. उन्होंने राज्य में अवैध खनिज कारोबार पर सरकार के संरक्षण का आरोप भी लगाया.
गढ़वा. भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने एमएमडीआर कानून के विरोध में झामुमो के धरना-प्रदर्शन को नौटंकी बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो जनता के बीच भ्रम फैलाकर राजनीति कर रही है.
उनके अनुसार राज्य में बालू, कोयला और पत्थर का अवैध कारोबार सरकार के संरक्षण में चल रहा है.रितेश चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनहित में खनिज संपदा की सुरक्षा के लिए एमएमडीआर कानून बनाया है, लेकिन झामुमो इसका विरोध कर रही है.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक बालू का टेंडर नहीं किया है, जो बड़ा सवाल है. उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार जल, जंगल और जमीन के दोहन में लगी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए