मछली पकड़ते समय अचानक पड़ा मिर्गी का दौरा, नदी में डूबने से 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर पंचनामा करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के भवनाथपुर में मछली पकड़ने के दौरान एक 71 वर्षीय बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई. अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से उनकी जान चली गई. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

विजय सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

भवनाथपुर (गढ़वा): थाना क्षेत्र के बुका गांव निवासी 71 वर्षीय रामनाथ भुईया की शुक्रवार शाम नदी में डूबने से मौत हो गई. बताया गया कि रामनाथ भुईया मछली पकड़ने के लिए नदी में गए थे. इसी दौरान अचानक उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया. दौरा पड़ने के कारण वह नदी में गिर गए और पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

मछली पकड़ने के दौरान अचानक पड़ा दौरा

जानकारी के अनुसार, रामनाथ भुईया शुक्रवार शाम मछली पकड़ने के लिए नदी की ओर गए थे. वह नदी में मछली पकड़ रहे थे, इसी दौरान अचानक उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया. इससे वह अपना संतुलन नहीं संभाल सके और नदी के पानी में गिर गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

ये भी पढ़ें- बीआईटी मेसरा: हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूलती मिली छात्रा, जांच शुरू

मौके पर पहुंची भवनाथपुर थाना पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी में शव को नदी से बाहर निकाला गया. इसके बाद थाना के एएसआई जगबंधु महतो ने शव का पंचनामा तैयार किया. पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद भवनाथपुर की मुखिया बेबी देवी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष अरविंद यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों ने हादसे पर दुख जताया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल है.

ये भी पढ़ें- फर्जी कागजात दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप, विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola