BIT मेसरा: हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूलती मिली छात्रा, जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन

BIT मेसरा कैंपस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के BIT मेसरा के हॉस्टल में एक छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. छात्रा को कमरे में पंखे से फंदे के सहारे झूलता पाया गया. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.

विज्ञापन

कविलास बैठा की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची: BIT मेसरा की एक छात्रा की हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान गोड्डा जिला निवासी अंजली सुमन के रूप में हुई है. छात्रा हॉस्टल संख्या-9 में रहती थी. घटना की सूचना मिलते ही बीआईटी थाना प्रभारी अजय कुमार दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

कमरा नहीं खुला तो सहेलियों को हुआ संदेह

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम कॉलेज से लौटने के बाद अंजली अपने कमरे में चली गई थी. इसके बाद काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला. भोजन के समय भी जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो उसकी सहेलियों को संदेह हुआ. सहेलियों ने कमरे के दरवाजे में बने छेद से अंदर देखा, तो अंजली पंखे से फंदे के सहारे झूलती हुई दिखाई दी. इसके बाद छात्राओं ने तत्काल इसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

ये भी पढ़ें- पलामूः डगरा पिकेट में सूबेदार ने खुद को मारी गोली, मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी और DSP

घटनास्थल से नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. छात्रा के शव को फंदे से उतार लिया गया है. फिलहाल उसकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. रात करीब 12:10 बजे तक पुलिस टीम के पहुंचने का इंतजार कर रही थी. एफएसएल टीम के पहुंचने के बाद घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जाएंगे और इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola