विमला प्रधान के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख
पूर्व मंत्री विमला प्रधान की तस्वीर( फोटो- X @HemantSorenJMM)
झारखंड की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रमुख नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है.
Vimla Pradhan passes away: सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहीं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व पर्यटन मंत्री विमला प्रधान के निधन से राज्य के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी विमला प्रधान के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है.
ये भी पढ़ें- 11वीं-13वीं JPSC नियुक्ति रद्द करने पर सरकार की दलील, ‘दोषी और निर्दोष को अलग करना मुश्किल’
सीएम ने कहा- राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि झारखंड की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. उन्होंने कहा कि विमला प्रधान का निधन राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
भाजपा नेताओं ने भी जताया शोक
विमला प्रधान के निधन से भाजपा में भी शोक की लहर है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन और मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद संजय सेठ समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है. नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की.
ये भी पढ़ें- PSC-JSSC गड़बड़ी में अभय तिवारी का नेटवर्क, भाई- पत्नी भी कर रहे थे एजेंट का काम
सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ निधन
विमला प्रधान का शुक्रवार को रांची स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की दो बार विधायक रही थी और झारखंड सरकार में मंत्री भी रह चुकी थी. उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और उनके परिचितों में शोक की लहर है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए