रांची के इन इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, जानें किस इलाके में कितने घंटे प्रभावित रहेगी आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में शनिवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विद्युत उपकेंद्रों और फीडरों में आवश्यक कार्य के कारण कई इलाकों में बिजली बंद रखी जाएगी. प्रभावित होने वाले क्षेत्रों और समय की पूरी जानकारी प्राप्त करें.

विज्ञापन

रांचीः राजधानी रांची के कई इलाकों में शनिवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विद्युत शक्ति उपकेंद्र और विभिन्न फीडर में आवश्यक कार्य के कारण अलग-अलग समय पर बिजली बंद रखी जाएगी. बिजली विभाग ने प्रभावित इलाकों के लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निबटाने की अपील की है. किस इलाके में कब तक बिजली बंद रहेगी.

विज्ञापन

इन इलाकों में ठप रहेगी बिजली आपूर्ति

अशोकनगर विद्युत शक्ति उपकेंद्र : सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी. इससे गौरीशंकर नगर, न्यू एजी कॉलोनी डोरंडा, कडरू रेलवे स्टेशन, ओल्ड एजी कॉलोनी, न्यू एजी कॉलोनी कडरू, महावीर नगर, अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी, एसपी कॉलोनी सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे.

तुपुदाना विद्युत शक्ति उपकेंद्र का सतरंजी फीडर : सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान तुपुदाना, डूंगरी, सतरंजी, दस माइल, सोदाग व आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी.

ये भी पढ़ें- बाबूलाल मरांडी ने मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर CM हेमंत को लिखा पत्र, कहा- जनता को क्या कहें? कर दी ये मांग

ओबरिया फीडर : सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी. ओबरिया, चंदाघासी, प्रगति नगर व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.

कृष्णापुरी फीडर : दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. कृष्णापुरी रोड नंबर 5बी, रोड नंबर 9 और आसपास के इलाकों में इसका असर रहेगा.

नामकुम बाजार फीडर : सुबह 10 से शाम साढ़े चार बजे तक बिजली बंद रहेगी. नामकुम बाजार, पत्रा टोली और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.

चूनाभट्ठा फीडर : सुबह 10 से शाम साढ़े चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बैंक कॉलोनी कोकर और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी.

एचटीआइ फीडर : सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली बंद रहेगी. इलाही बक्स कॉलोनी कोकर व आसपास के इलाकों में आपूर्ति प्रभावित होगी.

अयोध्यापुरी फीडर : सुबह 10 से शाम साढ़े चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सुरेंद्रनाथ स्कूल से चेशायर होम रोड, आलू गोदाम, सुरेंद्रनाथ स्कूल से खेलगांव चौक व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.

ये भी पढ़ें- झारखंड कैबिनेट की बैठक 25 सितंबर को, कई बड़े प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

न्यू मोरहाबादी फीडर : सुबह 10 से शाम साढ़े चार बजे तक बिजली बंद रहेगी. पार्क प्राइम होटल मोरहाबादी, सब्जी मार्केट, जतरा टांड़ और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.

आरके मिशन फीडर : सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. स्वामी सहजानंद नगर, जोड़ा तालाब और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.

बरियातू फीडर : सुबह 10 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी. मैथन मैरिज गार्डन बरियातू और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.

चडरी सब-स्टेशन का सरला बिड़ला फीडर : सुबह 10:30 से शाम 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. जोरार पाहन टोली सहित अन्य संबंधित इलाकों में इसका असर रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola