पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री विमला प्रधान के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन

विमला प्रधान की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उनके निधन पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन

Vimla Pradhan passes away: झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री विमला प्रधान के निधन पर भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. नेताओं ने उनके निधन को झारखंड की राजनीति और भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.

विज्ञापन

आदित्य साहू ने अस्पताल जाकर ली थी स्वास्थ्य की जानकारी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने विमला प्रधान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह ही उन्होंने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और परिजनों से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि विमला प्रधान का निधन संगठन के लिए व्यक्तिगत क्षति है.

ये भी पढ़ें- 11वीं-13वीं JPSC नियुक्ति रद्द करने पर सरकार की दलील, ‘दोषी और निर्दोष को अलग करना मुश्किल’

जनसेवा और संगठन के प्रति निष्ठा को किया याद

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विमला प्रधान के लंबे सामाजिक और राजनीतिक जीवन को याद किया. उन्होंने कहा कि जनसेवा और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को हमेशा याद रखा जाएगा. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि विमला प्रधान ने हमेशा समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया.

पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत कई नेताओं ने जताया शोक

विमला प्रधान के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चम्पाई सोरेन, मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की. सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की.

ये भी पढ़ें- रांची के इन इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, जानें किस इलाके में कितने घंटे प्रभावित रहेगी आपूर्ति

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola