DSPMU का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को, 6,415 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

Updated:
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह की तैयारियों की जानकारी देते डीएसपीएमयू के आधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) अपना तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को आयोजित कर रहा है. इस समारोह में 6,415 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी, जिनमें से 142 को प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

DSPMU Convocation 2026: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि (डीएसपीएमयू) का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को मोरहाबादी स्थित रांची विवि के दीक्षांत मंडप में होगा. इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार होंगे, जबकि समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रधानमंत्री (पीएम) के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ राकेश मोहन होंगे. डॉ मोहन को पहली बार विवि की तरफ से डी लिट की मानद उपाधि दी जायेगी. मानद उपाधि के लिए विवि एकेडमिक काउंसिल, सिंडिकेट सहित राज्यपाल से स्वीकृति ले ली गयी है. उक्त जानकारी विवि के कुलपति प्रो राजीव मनोहर ने दी. प्रो मनोहर का यह अपने कार्यकाल का पहला दीक्षांत समारोह होगा. 

विज्ञापन

6,415 विद्यार्थियों को डिग्री, 142 को मिलेगा गोल्ड मेडल 

कुलपति प्रो मनोहर ने बताया कि इस समारोह में दो पीजी सत्र (2023-25 व 2024-26) व एक यूजी के (सत्र 2022- 25) के कुल 6415 विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी. कुल 6415 में 3065 छात्र व 3350 छात्राएं शामिल हैं. इनमें 142 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिये जायेंगे. जिनमें 93 मेडल पर छात्राओं का कब्जा रहेगा, जबकि 49 छात्रों को मेडल दिये जायेंगे. इसके अलावा 20 पीएचडी अभ्यर्थियों को भी डिग्री प्रदान की जायेगी. 

आज और कल दिये जायेंगे गेट पास 

कुलपति ने बताया कि समारोह में शामिल होनेवाले रजिस्टर्ड कुल 3535 विद्यार्थियों को गेट पास, आइकार्ड, कूपन व स्कार्फ का वितरण 19 व 20 सितंबर को दिन के 11 बजे से किया जायेगा. 19 सितंबर को पीजी के रजिस्टर्ड 1701 विद्यार्थियों को तथा 20 सितंबर को यूजी के रजिस्टर्ड 1834 विद्यार्थियों को गेट पास, आइकार्ड, कूपन व स्कार्फ दिये जायेंगे. प्रेस वार्ता में इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी, वित्त पदाधिकारी डॉ शुचि संतोष बरवार व पीआरओ सह मास कॉम निदेशक डॉ राजेश कुमार सिंह मौजूद थे. 

ये भी पढ़ें: मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे लोग, पुलिस ने छह माह से एक साल पुराने फोन बरामद कर 25 चेहरों पर लौटाई मुस्कान

कौन हैं डॉ राकेश मोहन 

डॉ राकेश मोहन अक्तूबर 2021 से प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य हैं. वे पूर्व में भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर और भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रह चुके हैं. अप्रैल 2024 में इन्हें विश्व बैंक समूह के आर्थिक सलाहकार पैनल में रखा गया था. वे सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक्स प्रोग्रेस में मानद अध्यक्ष व विशिष्ट फेलो हैं. 

ये भी पढ़ें: सहायक आचार्य परीक्षा : संशोधित रिजल्ट रद्द, चार सप्ताह में नया रिजल्ट जारी करने का आदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola