मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे लोग, पुलिस ने छह माह से एक साल पुराने फोन बरामद कर 25 चेहरों पर लौटाई मुस्कान

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ लाभुक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नलहाटी थाना पुलिस ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 25 लोगों को उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन वापस कर बड़ी राहत दी है. ये फोन छह माह से एक साल पुराने थे, जिनकी उम्मीद खो चुके लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नलहाटी : विश्वकर्मा पूजा के दिन नलहाटी थाना पुलिस ने 25 लोगों को उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन वापस कर बड़ी राहत दी. बीरभूम जिला पुलिस की पहल पर आयोजित ऑपरेशन प्राप्ति के तहत नलहाटी थाना पुलिस ने बरामद किये गये मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे.

विज्ञापन

छह माह से एक साल पहले हुए थे मोबाइल गुम

मिली जानकारी के अनुसार नलहाटी थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पिछले छह माह से लेकर करीब एक वर्ष के दौरान कई लोगों के मोबाइल फोन गुम या चोरी हो गये थे. मोबाइल नहीं मिलने के बाद संबंधित लोगों ने नलहाटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी.

तकनीकी अनुसंधान से बरामद हुए मोबाइल

शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किये. इसके बाद पुलिस ने मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिये.

मोबाइल वापस मिलते ही चेहरे पर लौटी खुशी

मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आयी. कई लोगों ने बताया कि उनका मोबाइल करीब एक वर्ष पहले गुम हो गया था. लंबे समय तक मोबाइल नहीं मिलने के कारण उन्होंने उसे वापस पाने की उम्मीद भी छोड़ दी थी. ऐसे में पुलिस की ओर से मोबाइल वापस किये जाने पर उन्होंने खुशी जताते हुए नलहाटी थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया.

लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस तत्पर

इस अवसर पर नलहाटी थाना के प्रभारी अधिकारी अनूप कुमार घोष समेत थाना के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे. प्रभारी अधिकारी ने कहा कि नलहाटी पुलिस क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को लेकर हमेशा तत्पर है. पुलिस की ओर से लोगों को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनकी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola