कोयला ढुलाई मार्ग पर अवैध डीजल का खेल बंद, असंडीपा व दुर्गापुर मोड़ की दुकानें बंद
आसानडीपा बाईपास के पास बंद करायी गयी डीजल की दुकान. | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ में कोयला ढुलाई मार्ग पर चल रहे अवैध डीजल कटिंग के कारोबार पर पुलिस ने नकेल कसी है. एसडीपीओ कुमार गौरव के निर्देश पर आसानडीपा बाईपास और दुर्गापुर मोड़ के पास अवैध डीजल की दुकानों को बंद करा दिया गया है. पुलिस ने दुकान संचालकों को कड़ी चेतावनी दी है कि दोबारा कारोबार शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पाकुड़ : कोयला ढुलाई मार्ग पर चल रहे अवैध डीजल कटिंग के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. एसडीपीओ कुमार गौरव के निर्देश पर आसानडीपा बाईपास और दुर्गापुर मोड़ के पीछे संचालित अवैध डीजल की दुकानों को बंद करा दिया गया. पुलिस ने दुकान संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि दोबारा दुकान खोलकर अवैध कारोबार शुरू करने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

हाइवा से डीजल निकालने की शिकायत
बताया जाता है कि कोयला लदे हाइवा और अन्य भारी वाहनों से चालक और अवैध कारोबारियों की मिलीभगत से चोरी-छिपे डीजल निकालने का काम लंबे समय से चल रहा था. कोयला ढुलाई मार्ग पर कई स्थानों पर दुकानें खोलकर निकाले गये डीजल की खरीद-बिक्री किये जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं. अवैध डीजल कटिंग के इस कारोबार से ईंधन की चोरी के साथ-साथ अन्य आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की आशंका जतायी जा रही थी.
दोबारा दुकान खोली तो होगी कार्रवाई
पुलिस की कार्रवाई के बाद संबंधित दुकानों को बंद करा दिया गया है. साथ ही संचालकों को दोबारा इस तरह की गतिविधि शुरू नहीं करने की हिदायत दी गयी है. पुलिस की सख्ती के बाद अवैध डीजल कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है.
अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
एसडीपीओ कुमार गौरव ने कहा कि अवैध रूप से डीजल कटिंग और उसकी खरीद-बिक्री में लगी दुकानों को तत्काल बंद कराने और हटाने का सख्त निर्देश दिया गया है. इसके बाद भी यदि किसी व्यक्ति ने दुकान खोलकर अवैध कारोबार शुरू किया, तो संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में अवैध डीजल कारोबार को पनपने नहीं दिया जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए