विधायक स्टीफन मरांडी ने पाकुड़िया में धरना स्थल की तैयारियों का लिया जायजा
विधायक स्टीफन मरांडी कार्यकर्ताओं के साथ | Prabhat Khabar Network
विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने पाकुड़िया में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन के निर्देश दिए. यह धरना केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में है.
प्रतिनिधि, पाकुड़िया : केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में शनिवार को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों का विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने जायजा लिया. उन्होंने प्रखंड परिसर स्थित धरना स्थल का निरीक्षण कर पंडाल, मंच, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और यातायात की जानकारी ली.
शांतिपूर्ण आयोजन का दिया निर्देश
विधायक ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का निर्देश दिया.
कार्यकर्ता रहे मौजूद
मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, देबीलाल हांसदा, मुनीराम मरांडी, छोटू भगत, कालिदास टुडू, बिस्वाजीत दास, बिनोद भगत, मुजीबूल शेख, सुरज रविदास, मोईन आलम, प्रसंजीत दास और मंजूर अंसारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए