मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर पाकुड़िया में सुनवाई, 424 मामलों की जांच
शिविर में मौजूद पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत पाकुड़िया प्रखंड में 307 मामलों की सुनवाई मोंगलाबांध पंचायत भवन में हुई. तेतुलिया में 117 मामलों की जांच उत्क्रमित मध्य विद्यालय में की गई.
प्रतिनिधि, पाकुड़िया : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत शुक्रवार को पाकुड़िया प्रखंड में नोटिस मामलों की सुनवाई की गयी. मोंगलाबांध पंचायत भवन में मतदान केंद्र संख्या 251 से 252 से जुड़े 307 मामलों की सुनवाई एइआरओ सह बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की मौजूदगी में हुई. इस दौरान मतदाताओं के दावे और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गयी.
तेतुलिया में 117 मामलों की सुनवाई
वहीं, तेतुलिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मतदान केंद्र संख्या 217 से 219 से जुड़े 117 मामलों की सुनवाई एइआरओ सह जिला सहकारिता पदाधिकारी चन्द्रजीत खलको की मौजूदगी में हुई. अधिकारियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत दस्तावेजों का सत्यापन किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए