Ranchi Durga Puja 2026: हरमू पंच मंदिर में बनेगा 75 फीट ऊंचा राजस्थानी शैली का भव्य पंडाल

Updated:
विज्ञापन

रांची दुर्गा पूजा पंडाल (ai generated image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में इस बार दुर्गा पूजा का माहौल खास होने वाला है. हरमू पंच मंदिर समिति 52वें आयोजन के लिए 75 फीट ऊंचा राजस्थानी शैली का अद्भुत पंडाल तैयार कर रही है. यह पंडाल अपनी कलाकृतियों और भव्यता से भक्तों को आकर्षित करेगा.

विज्ञापन

राज कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Ranchi Durga Puja 2026: रांची के हरमू पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस बार तैयार किये जा रहे पूजा पंडाल को पौराणिक राजस्थानी शैली के काल्पनिक मंदिर का रूप दिया जा रहा है. बंगाल के सधे हुए कारीगार इस पंडाल के निर्माण में जुटे हुए हैं. पंडाल की ऊंचाई 75 फीट, चौड़ाई 65 फीट और गहराई 80 फीट है. पंडाल बनाने में थर्मोकोल, लकड़ी के बीट, फाइबर, प्लाईवुड सहित अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. पंडाल के बाहरी और भीतरी हिस्सों में पारंपरिक राजस्थानी शैलियों में विशेष कलाकृतियां बनायी जायेंगी, जो भक्तों को आकृष्ट करेंगी. समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि यह आयोजन का 52वां साल है. आयोजन में पर्यावरण का विशेष ख्याल रखा जा रहा है. श्री पांडेय ने बताया कि इस आयोजन में लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. पंडाल, प्रतिमा और सजावट पर 55 लाख रुपये, विद्युत साज-सज्जा में 12 लाख रुपये, मुख्य गेट के निर्माण पर पांच लाख रुपये, नवमी के दिन भोग के वितरण पर साढ़े छह लाख रुपये और पूजा सहित अन्य व्यवस्था पर 10 से 12 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. 

मुख्य प्रवेशद्वार के समीप लगेगा एलइडी गेट 

पूजा पंडाल के समीप एलइडी का एक मुख्य गेट का निर्माण किया जा रहा है. इस पर पंच मंदिर के अब तक के स्वरूप और आयोजनों की झलक मिलेगी. वहीं, बिजली के कई गेट लगाये जायेंगे, जिनमें आकर्षक कलाकृतियां देखने को मिलेंगी. इसके अलावा साइड लाइट और पंडाल के आसपास विद्युत सज्जा की जायेगी. यहां स्थापित की जानेवाली मां भवानी की प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र होगी. 

हरमू मैदान में पार्किंग और फूड कोर्ट लगेगा 

हरमू मैदान में पार्किंग और फूड कोर्ट बनाया जायेगा, ताकि यहां आनेवाले भक्तों को कोई परेशान न हो. वहीं, बच्चों के लिए झूले सहित मनोरंजन के इंतजाम किये जायेंगे. वहीं, भक्तों की सुरक्षा से लेकर खास व्यवस्था की जायेगी. सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायेंगे. कमेटी के पदाधिकारी भी व्यवस्था को सुचारु बनाने में जुटे रहेंगे. 

ये भी पढ़ें- रांची के इन इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, जानें किस इलाके में कितने घंटे प्रभावित रहेगी आपूर्ति

कमेटी इस प्रकार है 

अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, दिलीप कच्छप, अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल प्रसादसिंह, महासचिव राजीव कुमार पप्पू, मुख्य परामर्शदाता अमिताभ मुखर्जी, सचिव अजय कुमार साहू, संजय कुमार, उदय प्रताप राठौड़, शशि यादव, शशि प्रकाश वर्मा के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं. 

ये भी पढ़ें: सहायक आचार्य परीक्षा : संशोधित रिजल्ट रद्द, चार सप्ताह में नया रिजल्ट जारी करने का आदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola