JPSC-JSSC गड़बड़ी में अभय तिवारी का नेटवर्क, भाई- पत्नी भी कर रहे थे एजेंट का काम

विज्ञापन

अभय तिवारी की रिमांड अवधि तीन दिनों के लिए बढ़ी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. जांच में सामने आए नए तथ्यों से पता चला है कि अभय तिवारी का सिंडिकेट दोनों परीक्षाओं में गड़बड़ी में शामिल था. उसके भाई और पत्नी भी इस मामले में आरोपी बनाए गए हैं.

विज्ञापन

JPSC Scam : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा और नियुक्ति गड़बड़ी की जांच कर रही सीआइडी को नये तथ्य मिले हैं. जांच में टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी के सिंडिकेट की भूमिका दोनों परीक्षाओं में सामने आयी है. जेएसएससी मामले में गिरफ्तार उसके भाई अक्षय तिवारी और पत्नी सुषमा तिवारी को अब जेपीएससी मामले में भी आरोपी बनाया गया है. सीआइडी दोनों मामलों की जांच अलग-अलग प्राथमिकी के तहत कर रही है. जेपीएससी मामले में कांड संख्या 16/2026 और जेएसएससी मामले में कांड संख्या 01/2025 दर्ज है. दोनों की जांच आइपीएस अनूप बिरथरे के नेतृत्ववाली 17 सदस्यीय एसआइटी कर रही है. अभय को जेपीएससी मामले में जुलाई में गिरफ्तार किया गया था. बाद में उसे जेएसएससी मामले में भी आरोपी बनाया गया. अक्षय और सुषमा की गिरफ्तारी अगस्त में जेएसएससी मामले में हुई थी. 

विज्ञापन

सुषमा ने तोड़ा मोबाइल, लोकेशन से मिले सुराग 

जांच में पता चलाकि अभ्यर्थियों से ली गयी राशि में से दो लाख रुपये सुषमा के एसबीआइ खाते में जमा हुए थे. रकम अक्षय ने भेजी थी. इसका संदेश सुषमा के मोबाइल पर आया था. जांच शुरू होने के बाद उसने मोबाइल तोड़कर नष्ट कर दिया.

ये भी पढ़ें: JSSC-CGL समेत अन्य नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

मोबाइल लोकेशन से CID को अहम सुराग 

सीआइडी को उसके बैंक लेन-देन के अलावा मोबाइल लोकेशन से भी सुराग मिले. उसका लोकेशन बोकारो के उन स्थानों पर मिला, जहां अभ्यर्थियों को परीक्षा के उत्तर रटाने की बात सामने आयी है. पूछताछ में सुषमा ने कई बिंदुओं पर जानकारी दी है. अक्षय के मोबाइल रिकॉर्ड से पता चला कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से एक दिन पहले, 21 सितंबर 2024 को वह बोकारो के दुग्धा में था. यहां अभ्यर्थियों को उत्तर रटाने की बात जांच में सामने आयी है. जबकि उसका परीक्षा केंद्र गिरिडीह था. जांच में यह भी सामने आया कि अक्षय ने अभय के सिंडिकेट की मदद से जेपीएससी पीटी परीक्षा पास की थी. 

ये भी पढ़ें: मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे लोग, पुलिस ने छह माह से एक साल पुराने फोन बरामद कर 25 चेहरों पर लौटाई मुस्कान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola