झारखंड से असम तक मरांगबुरु बचाने की मुहिम, पूर्व स्पीकर से मिले प्रतिनिधि; जानें आगे क्या है तैयारी

Updated:
विज्ञापन

पूर्व स्पीकर से मुलाकात करते प्रतिनिधिमंडल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर से मरांगबुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल असम पहुंचा है. उन्होंने गुवाहाटी में राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों से आदिवासी मुद्दों पर संवाद किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर: मरांगबुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा और धाड़ दिशोम माझी परगना महाल का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल असम के दौरे पर है. इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई मरांगबुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय महासचिव हीरालाल मुर्मू, बिंदे सोरेन, सोमाय टुडू तथा धाड़ दिशोम देश पारानिक दुर्गाचरण मुर्मू कर रहे हैं. शुक्रवार को असम पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने गुवाहाटी साहित्य सभा भवन में 20 सितंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मरांग बुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया.

विज्ञापन

गिरिडीह महासम्मेलन में भागीदारी की अपील

संयोजक महावीर बास्के ने बताया कि 20 सितंबर के सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित मधुबन में 4-5 नवंबर को आयोजित होने वाले ''मरांग बुरु धोरोमगाढ़ महासम्मेलन'' को सफल बनाना है. असम के इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में राज्यभर से आने वाले प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि मधुबन महासम्मेलन में असम से भी अधिक से अधिक संख्या में आदिवासियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके.

पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों से किया संवाद

असम पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल आसपास के आदिवासी बहुल इलाकों का लगातार दौरा कर रहा है. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों से मुलाकात की. बातचीत के दौरान आदिवासी स्वशासन व्यवस्था, सरना धर्म और समाज से जुड़े अन्य ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

असम के पूर्व स्पीकर पृथ्वी माझी से पूछा कुशलक्षेम दौरे के क्रम में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने असम विधानसभा के पूर्व स्पीकर पृथ्वी माझी से मुलाकात की. वर्तमान में अस्वस्थ चल रहे पूर्व स्पीकर का हाल-चाल जाना गया. इस दौरान आदिवासी समाज के धर्म, संस्कृति, भाषा, पूजा पद्धति, रीति-रिवाज, पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था तथा संवैधानिक अधिकारों से जुड़े पहलुओं पर गहन मंथन हुआ. साथ ही, आगामी राज्य स्तरीय सम्मेलन को लेकर उनसे सुझाव भी लिया.

सम्मेलन की तैयारियां पूरी, जुटेंगे कई प्रतिनिधि

संयोजक महावीर बास्के ने बताया कि असम राज्य स्तरीय सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सम्मेलन में पूरे असम से आदिवासी प्रतिनिधि शामिल होंगे और आदिवासियों के पवित्र धार्मिक स्थल ''मरांगबुरु'' के संरक्षण व सुरक्षा को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola