जमशेदपुर के 20 युवाओं की जगुआर में लगी नौकरी, टाटा मोटर्स से ट्रेनिंग के बाद मिला 18 लाख का पैकेज
जमशेदपुर के 20 युवाओं की जगुआर लैंड रोवर में लगी नौकरी
जमशेदपुर के 20 युवाओं ने टाटा मोटर्स के 'कौशल्या' ट्रेनिंग प्रोग्राम से ग्लोबल मंच पर अपनी पहचान बनाई है. जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के स्लोवाकिया प्लांट में नौकरी पाकर वे प्रतिमाह 1.5 लाख रुपये कमाएंगे.
जमशेदपुर: शहर के 20 युवाओं ने साबित कर सात समंदर पार नौकरी पाना मुश्किल दिया है कि अगर हाथ में हुनर हो, तो नहीं है. टाटा मोटर्स के ट्रेनिंग प्रोग्राम 'कौशल्या' से जुड़े इन युवाओं को मशहूर लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के स्लोवाकिया प्लांट में जॉब मिली है. जेएलआर की पुणे और स्लोवाकिया से आयी टीम ने इंटरव्यू के जरिये इन 20 युवाओं का चयन किया है.
उन्हें वेतन के रूप में प्रतिमाह लगभग 1.5 लाख रुपये मिलेंगे. सभी 20 युवाओं के पासपोर्ट और वीजा का काम पूरा हो चुका है. कंपनी इन्हें अक्तूबर में दो अलग-अलग ग्रुप में स्लोवाकिया भेजेगी.
लोकल टैलेंट को मिला ग्लोबल मौका
शहर में ट्रेनिंग लेकर सीधे किसी यूरोपीय देश में करियर शुरू करना इन युवाओं और शहर दोनों के लिए बेहद गर्व का पल है. इसके लिए टाटा मोटर्स की एचआर और ट्रेनिंग टीम ने एनटीटीएफ, क्वेस कॉर्प और अरका जैन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर काम किया था. इन संस्थानों ने युवाओं को ऐसी एडवांस मशीनी और टेक्निकल ट्रेनिंग दी, जो दुनिया भर की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काम आती है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए