फर्जी कागजात दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप, विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पतरा खुर्द गांव में जमीन पर फर्जी कागजात दिखाकर कब्जा करने का प्रयास किया गया. विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई. मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

सैयद नौशाद की रिपोर्ट

विज्ञापन

हुसैनाबाद (पलामू): हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पतरा खुर्द गांव में फर्जी जमीन के कागजात तैयार कर जमीन हड़पने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पतरा खुर्द गांव निवासी सूर्यनाथ प्रसाद की पत्नी दुर्गावती देवी ने हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है.

जमीन पर फर्जी कागजात दिखाकर कब्जे का प्रयास

दुर्गावती देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि पतरा खुर्द गांव में खाता संख्या 29, प्लॉट संख्या 1349 और रकबा 45 डिसमिल जमीन के संबंध में अंचल कार्यालय से उनके दादा घघोली साव के नाम से ऑनलाइन रसीद जारी है.

ये भी पढ़ें- बीआइटी मेसरा: हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूलती मिली छात्रा, जांच शुरू

आरोप है कि 13 सितंबर को गांव के ही अरुण पासवान, दौलत पासवान, लालमती कुंवर समेत अन्य चार लोग फर्जी कागजात दिखाकर उक्त जमीन को हड़पने का प्रयास कर रहे थे. पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद महिला और उनका परिवार काफी भयभीत है.

धमकी के बाद गांव छोड़कर जपला में रहने को मजबूर

पीड़िता का कहना है कि जान से मारने की धमकी मिलने के बाद वह अपने परिवार के साथ गांव छोड़ने को मजबूर हैं. फिलहाल वह जपला शहर में किराये के मकान में रह रही हैं. उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई करते हुए सुरक्षा की मांग की है.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू

इधर, इस पूरे मामले में हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें- विमला प्रधान के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola