पड़वा: विश्वकर्मा पूजा पर भक्ति जागरण का आयोजन
उद्घाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
कठौतिया गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष पंकज देव ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने धार्मिक आयोजनों से भाईचारा बढ़ने पर जोर दिया.
पड़वा. प्रखंड क्षेत्र के कठौतिया गांव में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष पंकज देव ने फीता काटकर किया.
धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है भाईचारा
पंकज देव ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बढ़ता है. ऐसे कार्यक्रमों से गांव और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. भगवान विश्वकर्मा निर्माण, शिल्प और कर्म के प्रतीक हैं. उनका पूजन लोगों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ कर्म करने की प्रेरणा देता है.
उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी सनातन संस्कृति और नैतिक संस्कारों से जुड़ती है.
मौके पर कुलदीप गुप्ता, बीरेंद्र साव, बिदय साव, दशरथ साव, संजय मेहता, देव कुमार, रूपेश कुमार आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए