सड़क हादसे में युवा पत्रकार रजनीश ठाकुर के निधन पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

मिथिलेश ठाकुर ने जताया शोक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

युवा पत्रकार रजनीश ठाकुर के सड़क दुर्घटना में निधन पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने इसे पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

विज्ञापन

गढ़वा: युवा पत्रकार रजनीश ठाकुर के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि जिंदगी सचमुच क्षणभंगुर है और पल भर में सब कुछ बदल जाता है. रजनीश के निधन की खबर हृदय को भीतर तक झकझोर देने वाली है. मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि जिस उम्र में रजनीश को अपने सपनों को आकार देना था और भविष्य की नई इबारत लिखनी थी, उस उम्र में उनका अचानक चले जाना बेहद पीड़ादायक है. रजनीश का असमय निधन उनके परिवार और मित्रों के साथ-साथ पत्रकारिता जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- मछली पकड़ते समय अचानक पड़ा मिर्गी का दौरा, नदी में डूबने से 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

यादों में हमेशा जीवित रहेंगे रजनीश

पूर्व मंत्री ने कहा कि कुछ लोग दुनिया से चले जाते हैं, लेकिन उनकी यादें और उनसे जुड़ी बातें हमेशा लोगों के बीच जीवित रहती हैं. रजनीश ठाकुर भी अपनी यादों और कार्यों के माध्यम से लोगों के बीच हमेशा बने रहेंगे. मिथिलेश ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों और साथी पत्रकारों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. उन्होंने रजनीश ठाकुर को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola