गढ़वा: अघोरेश्वर जयंती पर चला संकीर्तन व प्रसाद वितरण
महावराह पीठ में अघोरेश्वर जयंती पर दिनभर चला संकीर्तन व प्रसाद वितरण | Prabhat Khabar Network
श्री सर्वेश्वरी समूह के महावराह पीठ में परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु की 89वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से संकीर्तन और सेवा में भाग लिया.
गढ़वा. श्री सर्वेश्वरी समूह के महावराह पीठ (मरहटिया आश्रम) में परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु की 89वीं जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनायी गयी. जयंती पर आश्रम में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, संकीर्तन और प्रसाद सेवा का आयोजन हुआ. तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह आश्रम परिसर की साफ-सफाई के बाद पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु की समाधि पर पूजा-अर्चना की गयी.
इसके बाद सफल योनि का पाठ हुआ और प्रसाद का वितरण किया गया. 11 बजे से दोपहर एक बजे तक अघोरा नाम परों मंत्र का सामूहिक संकीर्तन हुआ. दोपहर एक से तीन बजे तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. शाम की आरती के बाद दो घंटे तक पुनः संकीर्तन हुआ, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन किया गया.
आयोजन की खास बात यह रही कि महिलाओं ने प्रसाद तैयार करने, युवाओं ने श्रद्धालुओं को प्रसाद कराने और बुजुर्गों ने संकीर्तन में सहभागिता कर सामूहिक सेवा की मिसाल पेश की. स्थानीय सहयोगियों के अलावा गढ़वा, दुबे मरहटिया, नेनुआ, विश्रामपुर और रांची से भी श्रद्धालु पहुंचे.
विश्रामपुर से रश्मि सिंह व बक्स राय तथा रांची से डॉ शशांक ने भी आयोजन में सहभागिता की.स्थानीय शाखा के उपाध्यक्ष रवींद्रनाथ द्विवेदी ने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए